{"_id":"5fe9cd6f8ebc3e3e9d0e9427","slug":"farah-khan-and-vikrant-massey-social-media-accounts-hacked-they-have-warned-their-fans-to-be-careful","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फराह खान, विक्रांत मेस्सी के सोशल मीडिया अकाउंट हुए हैक, फैंस से कहा- 'प्लीज कोई जवाब ना दें'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फराह खान, विक्रांत मेस्सी के सोशल मीडिया अकाउंट हुए हैक, फैंस से कहा- 'प्लीज कोई जवाब ना दें'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 28 Dec 2020 05:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
फराह खान और अभिनेता विक्रांत मेस्सी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Farah Khan and Vikrant Massey Social Media Account Hacked Latest News In Hindi: कोरियोग्राफर निर्देशक फराह खान और अभिनेता विक्रांत मेस्सी ने सोमवार को बताया कि उनके सोशल मीडिया अकाउंट को हैक किया गया है और इन्हें ठीक किया जा रहा है। फराह खान ने बताया कि उनके ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट को हैक किया गया था और पति शिरीष कुंदर की मदद से वह इंस्टाग्राम अकाउंट को बहाल करने में सफल रही। खान के पति शिरीष कुंदर भी निर्देशक हैं।
2 of 5
फराह खान
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘‘मेरा ट्विटर अकाउंट बीते शाम हैक हो गया। अगर आपको मेरे ट्विटर अकाउंट से कोई मैसेज या जवाब मिलता है तो कृपया उसे क्लिक नहीं करें क्योंकि संभव है यह आपके अकाउंट को हैक करने के इरादे से इस्तेमाल किया गया हो।’’
3 of 5
फराह खान
‘मैं हूं ना’, ‘ओम शांति ओम’ जैसी फिल्मों के लिए मशहूर निर्देशक ने अपने फॉलोअर्स को सतर्क रहने को कहा। फराह ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘यह सच है। मेरा इंस्टाग्राम अकाउंट भी हैक हो गया था। कृपया सावधान रहें। कम्प्यूटर इंजीनियर शिरीष कुंदर की मदद से मैं इसे ठीक कर पाई हूं। उम्मीद है जल्द ही ट्विटर अकाउंट भी काम करने लगेगा।’’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Vikrant Massey
- फोटो : instagram
वहीं अभिनेता विक्रांत मेस्सी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट हैक होने की सूचना दी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, ‘‘मेरे फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गए थे। अगर आपको कोई संदेश या जवाब मिला हो तो कृपया उसे नजर अंदाज करें। हमलोग इस पर काम कर रहे हैं।’’
हाल में अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर और इंटीरियर डिजाइनर सुजेन खान के इंस्टाग्राम अकाउंट भी हैक हो गए थे। अकाउंट हैक होने के बाद उर्मिला ने इसकी शिकायत महाराष्ट्र पुलिस के साइबर सेल में दर्ज भी करवाई थी। एक्ट्रेस ने अपने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'मेरा इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। इंस्टाग्राम... पहले वो आपको सीधे मैसेज भेजते हैं और स्टैप्स को फॉलो करने के लिए कहते हैं ताकी आपका अकाउंट वैरिफाई हो जाए। और फिर अकाउंट हैक हो जाता है... सच में????'।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।