{"_id":"63baabdb8af0c07e822f8082","slug":"farah-khan-birthday-know-about-her-struggle-riches-to-rags-story-and-unknown-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Farah Khan: कभी पिता को दफनाने के लिए जेब में थे सिर्फ 30 रुपये, फिर ऐसे तय किया बेस्ट डायरेक्टर तक का सफर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Farah Khan: कभी पिता को दफनाने के लिए जेब में थे सिर्फ 30 रुपये, फिर ऐसे तय किया बेस्ट डायरेक्टर तक का सफर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Mon, 09 Jan 2023 07:32 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
फराह खान
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बेहद गरीबी में बीता बचपन...बैकग्राउंड डांसर के तौर पर की करियर की शुरुआत...फ्लॉप फिल्में और फिर एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में। जी हां यहां हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान की। फराह खान आज अपना 58वां जन्मदिन मना रही हैं। फराह आज जिस भी मुकाम पर हैं वह उनकी मेहनत है। फराह खान उन लाखों लोगों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत भी हैं, जो कुछ न कुछ बनने का ख्वाब लेकर मुंबई आते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं फराह के सफर का किस्सा जो जमीन से शुरू होकर आसमान की ऊंचाइयों तक जा पहुंचा।
2 of 4
फराह खान
- फोटो : social media
फराह खान ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उनका परिवार शुरू से गरीब नहीं था। शुरूआत में वह काफी अमीर परिवार से ताल्लुक रखती थीं। पांच साल की उम्र तक उनका बचपन काफी खूबसूरती से गुजरा। उनके पिता काफी अमीर थे, स्टार्स उनके घर आते थे, पार्टियां होती थीं, लेकिन एक दिन अचानकर सबकुछ बदल गया। फराह खान के पिता बी-ग्रेड फिल्मों के डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और ऐक्टर हुआ करते थे।
फराह ने बताया था कि उन्होंने इसके बाद ए-ग्रेड फिल्में बनाने की कोशिश में अपना सारा पैसा प्रोजेक्ट में लगा दिया और फिल्में बुरी तरीके से बॉक्स ऑफिस पर पिटीं। जिसके बाद उनका परिवार रातों-रात गरीब हो गया। इसके बाद फराह और उनके परिवार को करीब 15 साल तक संघर्ष करना पड़ा। उस वक्त उनकी मां के जेवर, ग्रामोफोन सबकुछ बिक गया गया। उनके पास घर भी सिर्फ 500 स्क्वायर फीट रह गया, क्योंकि वह घर फराह की मां के नाम पर था, इसलिए पिता उसको बेच नहीं सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
फराह खान
- फोटो : सोशल मीडिया
स्थिति ये थी कि जब फराह के पिता की डेथ हुई तो उनके पास जेब में सिर्फ 30 रुपये हुआ करते थे। फराह ने इंटरव्यू के दौरान कहा था कि आज जब कोई मुझसे कहता है कि मैं प्रिविलेज्ड बैकग्राउंड से हूं तो बहुत दुख होता है। बता दें कि फराह खान जब महज 20 साल की थीं, तब उन्होंने अर्जुन फिल्म देखी थी। तब से फराह डायरेक्टर बनने का ख्वाब देख लिया था। लेकिन अपनी पहली फिल्म वह 39 साल की उम्र में बना पाईं। आज फराह खान तमाम सेलेब्स को अपनी उंगलियों पर नचा रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।