इस साल रिलीज हुई रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का क्रेज यूं तो दर्शकों के सिर से उतर चुका है। लेकिन करण जौहर निर्देशित फिल्म की चर्चा खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। हर कोई निर्देशक की तारीफ करता नजर आ रहा है। अब इसी क्रम में बॉलीवुड की मशहूर डांसर और कोरियोग्राफर फराह खान ने बताया है कि लोग जल्दी करण जौहर की पार्टी से क्यों नहीं जाते हैं। तो चलिए जानते हैं।
Farah Khan: 'आपके जाते ही लोग बुराई करने लगते हैं', फराह ने करण की पार्टियों से जल्दी न जाने की बताई वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करण जौहर ने इंडस्ट्री में पूरे सात साल के ब्रेक के बाद बतौर निर्देशक कमबैक किया है। हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। फराह खान ने भी करण की तारीफ करते हुए उन्हें टैलेंटेड बताया है। साथ ही खुलासा किया है कि जब करण कोई पार्टी थ्रो करते हैं तो लोग जल्दी उनकी पार्टी से नहीं जाते हैं और साथ ही निर्देशक की पार्टी को खूब एंजॉय भी करते हैं।
Jawan 200 Cr: ‘जवान’ ने बॉक्स ऑफिस पर लहराया सबसे ऊंचा तिरंगा, तीन दिन में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाए 200 करोड़
हाल ही में एक इंटरव्यू में फराह से पूछा गया कि वह हमेशा यह तय क्यों करती हैं कि वह करण की पार्टियों को छोड़ने वाली आखिरी व्यक्ति हों। इसपर फराह ने जवाब देते हुए कहा, “यह मैंने समय के साथ सीखा है। पहले मैं सबसे पहले बाहर निकलती थी, लेकिन बाद में मुझे पता चला कि हर कोई उसी को नापसंद करना शुरू कर देता है जो पहले चला जाता है।''
Anupam Kher: 'ये वो भारत है जिसे कि दुनिया देखे..', अनुपम खेर ने जी20 की मेजबानी करने पर पीएम मोदी को दी बधाई
फराह ने आगे कहा, ‘एक बार जब मैं पार्टी से जाने वाली थी, लेकिन किसी काम की वजह से मैं पीछे के दरवाजे से आई तो वह लोग किसी के बारे में बात कर रहे थे। इसके बाद मैंने करण से कहा कि मैं पहले नहीं जाऊंगी क्योंकि जैसे ही मैं मैं दरवाजे से बाहर निकलूंगी आप सब मेरे बारे में भी बात करना शुरू कर देंगे कि देखो उसने क्या पहना था। वह ऐसे क्यों आई थी।’
Anupam Kher: 'ये वो भारत है जिसे कि दुनिया देखे..', अनुपम खेर ने जी20 की मेजबानी करने पर पीएम मोदी को दी बधाई
फराह ने निर्देशक के बारे में बताते हुए कहा कि अब करण इंतजार भी नहीं करता। वह हर बात सबके सामने कह देता है। उसकी बातें सभी को भले ही पसंद नहीं आती, लेकिन अब वह हर बात सामने ही कह देता है।