फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहरुख खान की फिल्म 'मैं हू ना' पर फराह खान बोलीं- मैं नहीं चाहती थी इसका विलेन मुस्लिम आतंकवादी हो'

Thu, 20 Feb 2020 12:12 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 20 Feb 2020 12:12 PM IST
विज्ञापन
Farah Khan says she didn't want the villain in Main Hoon Na to be a Muslim
मैं हू ना - फोटो : ट्विटर

फिल्ममेकर-कोरियोग्राफर फराह खान (Farah Khan) ने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। इन्ही में से एक फिल्म में शाहरुख खान अभिनीत 'मैं हूं ना'। फराह ने इस फिल्म को लेकर एक ऐसा बयान दिया है जिसके बाद विवाद हो सकता है। फराह ने यह बयान पोडकास्ट 'पिक्चर के पीछे' पर बातचीत के दौरान किया।

Farah Khan says she didn't want the villain in Main Hoon Na to be a Muslim
Main Hoon Na poster and Farah Khan - फोटो : file photo

फराह ने कहा है- फराह ने कहा है कि उन्होंने 'मैं हूं ना' फिल्म बनाते समय यह बात सुनिश्चित की थी कि फिल्म का मुख्य विलेन मुसलमान आतंकवादी न हो। वो एकदम भारतीय हो। सिर्फ इतना ही नहीं फराह ने ये भी बताया कि उन्होंने विलेन का दायां हाथ जिस व्यक्ति को चुना उसका नाम खान था। इस व्यक्ति को अहसास होता है कि उसे पूरी जिंदगी गलत दिशा में चलने के लिए प्रेरित किया गया था और इस वजह से उसने अपने देश की जगह आतंकवाद को चुना।

Farah Khan says she didn't want the villain in Main Hoon Na to be a Muslim
Farah Khan

शाहरुख खान स्टारर इस फिल्म में सुनील शेट्टी मुख्य विलेन बने थे जिनका नाम फिल्म में राघवन होता है और शाहरुख खान ने मेजर राम प्रसाद शर्मा का किरदार अदा किया था। फराह की मानें तो खान जो कि मुसलमान है वह फिल्म में मेजर राम प्रसाद शर्मा को जानकारी देकर खलनायक से नायक बनता दिखता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Farah Khan says she didn't want the villain in Main Hoon Na to be a Muslim
Main Hoon Na - फोटो : file photo

मैं हूं ना में शाहरुख खान, जायद खान, अमृता राव, सुष्मिता सेन और सुनील शेट्टी ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। यह फिल्म 2004 में रिलीज हुई थी। शाहरुख खान ने मेजर की भूमिका निभाई, जो अपने एक सहयोगी की बेटी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक मिशन पर जाता है। फिल्म ने करीब 84 करोड़ का बिजनेस किया था।

विज्ञापन
Farah Khan says she didn't want the villain in Main Hoon Na to be a Muslim
फराह खान - फोटो : अमर उजाला

बता दें फराह खान ने अपने करियर की शुरुआत बतौर कोरियोग्राफर आमिर खान की फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' से की थी। इसके अलावा उन्होंने कई बड़ी फिल्में भी डायरेक्ट भी की हैं। बता दें कि फराह खान ने अपने धर्म से अलग जाकर जाने माने फिल्ममेकर शिरीष कुंदर से साल 2004 में लव मैरिज की थी। दिलचस्प बात ये है कि शिरीष उम्र में फराह से 9 साल छोटे हैं। फराह के तीन बच्चे आन्या, दीवा और जार है। इनका जन्म साल 2008 में एक साथ हुआ था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed