{"_id":"5bade45a867a5501370f01f3","slug":"farah-khan-trolled-after-sharing-a-picture-with-nana-patekar-tanushree-dutta","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तनुश्री और नाना पाटेकर मामले में फोटो शेयर कर ट्रोल हुईं फराह, यूजर्स बोले- 'क्या सच में तुम औरत हो'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तनुश्री और नाना पाटेकर मामले में फोटो शेयर कर ट्रोल हुईं फराह, यूजर्स बोले- 'क्या सच में तुम औरत हो'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तनुश्री दत्ता ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई दिग्गज सेलेब्रिटीज पर यौन शोषण का आरोप लगाकर उनकी पोल खोलने का काम किया है। इस वक्त इंडस्ट्री में तनुश्री को लेकर खलबली मची हुई है। तनुश्री ने पाटेकर पर 10 साल पहले फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के सेट पर उनके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है लेकिन ताज्जुब है कि तनुश्री के साथ इंडस्ट्री का छोटा-बड़ा कोई भी कलाकार, कुछ भी बोलने से खुद को बचा रहा है।
2 of 5
tanushree dutta
अपने बयान में उन्होंने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य और 'हॉर्न ओके प्लीज' के डायरेक्टर राकेश सारंग का नाम भी लिया था और बताया था कि इन लोगों ने भी नाना पाटेकर की मदद की थी। विवाद बढ़ता देख नाना ने प्रतिक्रिया भी दी है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताया और कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।
3 of 5
tanushree dutta
तनुश्री दत्ता के नाना पाटेकर पर गंभीर आरोप लगाने के बाद बॉलीवुड दो धड़ों में बंट गया है। कई एक्ट्रेस ने तनुश्री का सपोर्ट किया है तो अमिताभ बच्चन, आमिर खान, सलमान खान जैसे बड़े स्टार्स ने सुरक्षित बयान देकर पल्ला झाड़ लिया है। इस मामले में ट्रोलिंग की शिकार हुई हैं फराह खान। फराह खान ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें नाना पाटेकर भी नजर आ रहे हैं। तस्वीर जैसलमेर में "हाउसफुल-4" की शूटिंग के लिए रवाना होने के दौरान की बताई जा रही है। फोटो शेयर करने के बाद से यूजर्स को ये लग रहा है कि फराह नाना पाटेकर के सपोर्ट में खड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
tanushree dutta
फराह की इस फोटो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- ये फोटो शेयर करने के बाद मेरे मन में तुम्हारे लिए इज्जत खत्म हो गई है। तुम्हारे लिए किसी महिला की इज्जत से बड़ी बात फिल्म है। एक दूसरे यूजर ने लिखा- तुम्हारी ये फोटो बताती है कि तुम पावरफुल लोगों का ही सपोर्ट करोगी। मुझे लगता था तुम बहुत अच्छी महिला हो लेकिन ये सब देखने के बाद तुम्हारे लिए मेरे मन से इज्जत खत्म हो चुकी है।
तनुश्री ने पाटेकर पर 10 साल पहले फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के सेट पर उनके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। अपने ऊपर लगे संगीन आरोपों पर नाना का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने आरोपों से इंकार करते हुए कहा, उनका सेक्सुअल हरासमेंट से क्या मतलब है? वहां पर 50 से 100 लोग सेट पर मेरे साथ थे। मैं देखता हूं कि कानूनी रूप से मैं क्या कर सकता हूं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।