बॉलीवुड में कई सितारे ऐसे हैं जो शोहरत की बुलंदियों पर तो पहुंच गए लेकिन अभी तक शादी नहीं की। इन सितारों में सलमान खान के अलावा अभिनेत्री तब्बू का नाम भी शामिल है। तब्बू (Tabu) ने हाल ही में अपना 48वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर तब्बू को उनके कई करीबी दोस्तों ने जन्मदिन की बधाई दी। इन्हीं बधाइयों में से एक खास बधाई संदेश तब्बू को मिला। यह बधाई तब्बू को किसी और ने नहीं बल्कि उनकी खुद की बड़ी बहन ने दी।
फिल्म इंडस्ट्री छोड़ गुमनामी की जिंदगी जी रहीं ये अभिनेत्री, तब्बू को ऐसे दी जन्मदिन की बधाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तब्बू की बड़ी बहन का नाम फरहा नाज (Farah Naaz) है। फरहा साल 2005 के बाद से फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं और गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं। फरहा ने अपनी छोटी बहन तब्बू के साथ बचपन की एक तस्वीर इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की। इस तस्वीर में फरहा और तब्बू दोनों बहुत छोटे हैं। दोनों ने फूलों की माला गले में पहनी हुई है।
इस तस्वीर को फरहा ने साझा करते हुए लिखा- 'जन्मदिन की ढेर सारी शुभकानाएं मेरी बहन।' तब्बू की बड़ी बहन फरहा ने सिनेमाजगत में बीस साल तक काम किया। इसके बाद फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कर दिया। फरहा ने अपने करियर की शुरुआत 'फासले' फिल्म से की थी। इस फिल्म में फरहा के अपोजिट महेंद्र कपूर के बेटे रोहन कपूर थे। हालांकि यह फिल्म बुरी तरह पिट गई थी।
A post shared by Farha Naaz (@iamfarhanaaz) on
इसके बाद फरहा को कई बड़ी फिल्मों के ऑफर्स मिले। इन फिल्मों में 'नसीब अपना अपना', 'मरते दम तक', 'ईमादार', 'घर घर की कहानी', 'हमारी खानदान', 'बाप नंबरी दस नंबरी', 'मुकाबला'' शामिल हैं। अपनी खूबसूरती और अदाकारी से बॉलीवुड पर राज करने वाली फराह नाज ने अपने करियर में दीं। करियर में सफल होने के बाद फराह ने बिंदू दारा सिंह से शादी कर ली।
दोनों की शादी ज्यादा वक्त तक नहीं चल सकी। दोनों ने तलाक ले लिया। इसके बाद साल 2003 में फराह ने टीवी अभिनेता सुमीत सहगल से शादी कर ली। फिलहाल फरहा फिल्म इंडस्ट्री से दूर खुशहाल जिंदगी जी रही हैं। फराह की आखिरी रिलीज फिल्म 'शिखर' थी जो साल 2005 में रिलीज हुई थी।
यह भी पढ़ें- दो साल पहले विराट-अनुष्का ने इटली में की थी आलीशान शादी, सगाई से वेडिंग तक का देखिए पूरा एलबम