फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jee Le Zaraa: फरहान की 10 साल बाद निर्देशन में वापसी, कटरीना कैफ, प्रियंका, आलिया संग बनेगी ट्रैवल मूवी

Tue, 10 Aug 2021 01:30 PM IST
तान्या अरोड़ा अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: तान्या अरोड़ा Updated Tue, 10 Aug 2021 01:30 PM IST
विज्ञापन
Farhan Akhtar announced his next directorial Jee Le Zaraa Starrer Priyanka Chopra Katrina Kaif and Alia Bhatt
फरहान अख्तर - फोटो : Social Media

सीधे ओटीटी पर रिलीज अपनी फिल्म ‘तूफान’ की कामयाबी से उत्साहित अभिनेता फरहान अख्तर ने 10 साल बाद निर्देशन में वापसी का भी एलान कर दिया है। फरहान निर्देशित पिछली फिल्म ‘डॉन 2’ रही है, जिसे उन्होंने शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा और लारा दत्ता आदि के साथ बनाया था। फरहान को लेकर अरसे से चर्चा रही है कि वह इसकी सीक्वेल बनाने की कोशिशें करते रहे हैं। समझा यही जा रहा था कि वह अपनी अगली निर्देशित फिल्म शाहरुख खान के साथ ही बनाएंगे लेकिन मंगलवार को उनकी कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट ने फरहान की जिस अगली फिल्म का एलान किया, उसमें कोई बड़ा हीरो नहीं है बल्कि इस बार फिल्म की कमान तीन दिग्गज अभिनेत्रियां संभालने जा रही हैं।

Farhan Akhtar announced his next directorial Jee Le Zaraa Starrer Priyanka Chopra Katrina Kaif and Alia Bhatt
आलिया भट्ट, कटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram

एक्सेल एंटरटेनमेंट ने मंगलवार को जिस फिल्म का एलान किया है वह जोया अख्तर की कंपनी टाइगर बेबी के साथ मिलकर बनेगी। जोया अख्तर ने 10 साल पहले ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ फिल्म से दोस्तों के साथ घूमने वाली कहानियों की फिल्मों के क्षेत्र में बड़ा नाम कमाया था। उससे पहले फरहान ने भी अपने करियर की शुरुआत इसी श्रेणी की फिल्म ‘दिल चाहता है’ से साल 2001 में की थी। अब एक्सेल एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी की फरहान अख्तर निर्देशित फिल्म का नाम रखा गया है 'जी ले जरा'। और, इसमें प्रियंका चोपड़ा जोनास, कटरीना कैफ और आलिया भट्ट मुख्य भूमिकाएं निभाएंगी।

Farhan Akhtar announced his next directorial Jee Le Zaraa Starrer Priyanka Chopra Katrina Kaif and Alia Bhatt
फरहान अख्तर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कोरोना का दूसरी लहर के बाद हिंदी सिनेमा में घोषित हुई इस सबसे चर्चित फिल्म के साथ ही फरहान अख्तर ने निर्देशन में वापसी कर ली है। जानकारी के मुताबिक फिल्म 'जी ले जरा' को जोया अख्तर, फरहान अख्तर और रीमा कागती ने मिलकर लिखा है और इसके निर्माताओँ की टीम में रीमा कागती, जोया अख्तर, रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर अपनी कंपनियों के जरिये शामिल रहेंगे। फिल्म की रिलीज साल 2023 में तय की गई है और इसके प्री प्रोडक्शन पर पूरी रफ्तार से काम भी शुरू हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Farhan Akhtar announced his next directorial Jee Le Zaraa Starrer Priyanka Chopra Katrina Kaif and Alia Bhatt
दिल चाहता है - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि एक्सेल एंटरटेनमेंट की स्थापना 1999 में रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने मिलकर की थी। कंपनी की पहली फिल्म रही ‘दिल चाहता है’। इसके बाद ‘रॉक ऑन’ ने भी कंपनी को नई पीढ़ी के दर्शकों की पसंदीदा कंपनी बनाने में मदद की। इन दोनों फिल्मों को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के तहत हिंदी की सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के पुरस्कार मिले थे।

विज्ञापन
Farhan Akhtar announced his next directorial Jee Le Zaraa Starrer Priyanka Chopra Katrina Kaif and Alia Bhatt
फरहान अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

फरहान अख्तर इस बीच अभिनय भी करते रहे और फिल्में बनाने भी रहे और निर्देशित भी करते रहे। लेकिन, शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘डॉन 2’ के बाद बतौर निर्देशक  उनकी अगली फिल्म का लंबे समय से इंतजार हो रहा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed