फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड: अपनी मां की तरह फिल्मों में सफल नहीं हुईं ये अभिनेत्रियां, फ्लॉप रहा फिल्मी करियर

Tue, 10 Aug 2021 01:27 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Tue, 10 Aug 2021 01:27 PM IST
विज्ञापन
Esha deol to tanisha mukherjee meet flop daughters of hit mom from bollywood
सलमा आगा, माला सिन्हा - फोटो : Social Media

बॉलीवुड में कई पुरानी अभिनेत्रियां ऐसी हैं जिन्होने अपने अभिनय से दर्शकों के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई है। आज भी जब इन्हें लोग देखते हैं तो उनकी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाते हैं। आज भी 80-90 के दशक की ये ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जिनकी तस्वीर लोगों के जेहन में पूरी तरह से छप चुकी है। आज भी उनके गाने हो या फिल्में लोगों को वो बखूबी याद है। जब भी ये अभिनेत्रियां रिएलिटी शो के सेट पर आती हैं तो लोग भी मंत्र मुग्ध हो जाते हैं।



बेटियों का नहीं चला बॉलीवुड में सिक्का

बॉलीवुड में कई ऐसी सदाबहार अभिनेत्रियां रही हैं, जिनकी मां ने तो बॉलीवुड में खूब नाम कमाया लेकिन उनके बच्चे बॉलीवुड में वो पहचान और नाम नहीं कमा सके। आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको उन्हीं कलाकारों के बारे में बताने जा रहे हैं। बॉलीवुड में आज हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो खुद को सुपरहिट हुईं लेकिन उनके बच्चों के अभिनय का सिक्का बॉलीवुड में नहीं चला।

Esha deol to tanisha mukherjee meet flop daughters of hit mom from bollywood
हेमा मालिनी - फोटो : Social Media

हेमा मालिनी-ईशा देओल

आज भी हेमा मालिनी को जब लोग बड़े पर्दे पर देखते हैं तो वो अपनी सांसे थाम लेते हैं। हेमा मालिनी अपने जमाने की कितनी बड़ी अभिनेत्री थी ये सबको पता है। लेकिन अपनी मां की तरह ईशा देओल बॉलीवुड में अपना वो नाम नहीं बना सकीं। ईशा देओल के खाते में हिट फिल्मों की संख्या न के बराबर है।

Esha deol to tanisha mukherjee meet flop daughters of hit mom from bollywood
माला सिन्हा - फोटो : Social Media

माला सिन्हा-प्रतिभा

80 के दशक की मशहूर अभिनेत्री माला सिन्हा ने अपने अभिनय के दम पर खूब नाम कमाया, लेकिन अपनी मां की तरह उनकी बेटी प्रतिभा बॉलीवुड में अपना सिक्का नहीं जमा सकीं। प्रतिभा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत सन 1992 में की थी। लेकिन वो अपनी मां की तरह इंडस्ट्री में अपने कदम जमाने में असफल हुईं। साल 2000 में उन्होने फिल्म जगत को अलविदा कह दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Esha deol to tanisha mukherjee meet flop daughters of hit mom from bollywood
सलमा आगा - फोटो : Social Media Post

सलमा आगा-साशा

निकाह फिल्म से लोकप्रिय हुई अभिनेत्री सलमा आगा की बेटी साशा आगा ने फिल्म ‘औरंगजेब’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। लेकिन इस फिल्म के बाद साशा का नाम बॉलीवुड की किसी और फिल्म में सुनने के लिए नहीं मिला।

विज्ञापन
Esha deol to tanisha mukherjee meet flop daughters of hit mom from bollywood
तनुजा - फोटो : Social Media

तनुजा- तनीषा

तनुजा मुखर्जी अपने जमाने की हिट और मशहूर अभिनेत्री रही हैं। उनकी बड़ी बेटी काजोल ने भी अपने अभिनय के दम पर बॉलीवुड में अपनी एक अलग जगह बनाई। उनकी बेटी तनीषा ने नील एंड निक्की सहित कई फिल्मों में काम किया लेकिन वो सफल नहीं हुईं। हालांकि वो अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed