बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर ने सोशल मीडिया पर भारत और कश्मीर का गलत नक्शा साझा करने पर बुरी तरह फंस गए हैं। आइपीएस अधिकारी सुनील मित्तल ने उनकी इस गलती पर ना केवल ध्यान दिया बल्कि उनकी इस पोस्ट पर कमेंट भी किया। उन्होंने कमेंट में फरहान अख्तर को ऐसे करना इंडियन पिनल कोड की धारा 121 का उल्लघंन भी बताया है। वहीं भारत और कश्मीर का गलत नक्शा साझा करने पर कई सोशल मीडिया यूजर फरहान अख्तर को ट्रोल भी कर रहे हैं।
कश्मीर का गलत नक्शा शेयर करते ही फरहान अख्तर ट्रोल, मामला बढ़ते ही मांगी माफी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरहान अख्तर अपने पिता जावेद अख्तर की तरह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अक्सर अपनी राय भी रखते रहते हैं। बुधवार को उन्होंने अपने फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स से एक विरोध प्रदर्शन में जुड़े की अपील की। अपनी इस अपील में उन्होंने एक ग्राफिक का इस्तेमाल किया। इस ग्राफिक में भारत और कश्मीर का गलत नक्शा नजर आ रहा था। इस ग्राफिक को ट्वीट करते ही फरहान अख्तर ट्रोल हो गए और आइपीएस सुनील मित्तल ने कमेंट में उन्हें खरी खोटी भी सुनाई।
Here’s what you need to know about why these protests are important. See you on the 19th at August Kranti Maidan, Mumbai. The time to protest on social media alone is over. pic.twitter.com/lwkyMCHk2v
आइपीएस सुनील मित्तल ने फरहान अख्तर को खरी-खोटी सुनाते हुए कमेंट में लिखा, ‘आपको यह भी जानना चाहिए कि आपने इंडियन पिनल कोड की धारा 121 का उल्लघंन किया है और यह जानबूझकर किए गए अपराधों की श्रेणी में आता है। मुंबई पुलिस और एनआईए आप सुन रहे हो? राष्ट्र के बारे में सोचें जिसने अपको जिंदगी में वह सब कुछ दिया है जो आप चाहते हों और कानून को समझो।’ आइपीएस सुनील मित्तल के इस ट्वीट के बाद अरहान अख्तर ने सोशल मीडिया पर अपनी इस गलती के लिए माफी मांगी है।
You also need to know that you ' ve committed an Offence u/s 121 of Indian Penal Code & it is not unintentional. @MumbaiPolice & @NIA_India are you listening.Please think of the Nation that is giving you everything in your Life.
Understand the Law👉( https://t.co/DK3hDYe9e2 )
उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘कुछ देर पहले मैंने 19 दिसंबर को होने वाले विरोध प्रदर्शन को लेकर एक ग्राफिक साझा किया था। इस पोस्ट में मैंने जो लिखा मैं उसके साथ पूरी तरह से खड़ा हूं, लेकिन मैंने नोटिस किया कि इस पोस्ट के साथ मैंने जो भारत का नक्शा साझा किया था वह गलत है। कश्मीर का हर इंच और भूभाग भारत का हैं और मैं इस गलत नक्शे का खंडन करता हूं। इस गलती पर मेरा ध्यान पहले ना जाने के लिए मैं माफी मांगता हूं।
— Farhan Akhtar (@FarOutAkhtar) 18 December 2019
गौरतलब है कि फरहान अख्तर ने अपनी पोस्ट में लोगों से नागरिकता कानून 2019 (Citizen Amendment act 2019) का विरोध करने की अपील की थी। जिसमें उन्होंने जो नक्शा पोस्ट किया था उसमें पीओके गायब था। जिसके बाद फरहान अख्तर को हर किसी ने ट्रोल कर दिया। आपको बता दें कि इन दिनों नागरिकता संशोधन कानून 2019 (Citizen Amendment act 2019) के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। बॉलीवुड के कई सितारे भी इस कानून के खिलाफ हैं।
पढ़ें: नागरिकता कानून के खिलाफ ममता बनर्जी के साथ सड़क पर उतरीं नुसरत जहां,अब प्रदर्शनकारियों से की ये अपील