अपनी अदाकारी, लेखन, गायन और निर्देशन के लिए बॉलीवुड में पहचाने जाने वाले मल्टी टैलेंटेड फरहान अख्तर इन दिनों अपनी फिल्म 'जी ले जरा' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। फरहान अख्तर इस फिल्म में निर्देशक की कुर्सी पर बैठे नजर आएंगे। लेकिन आज फरहान 'जी ले जरा' की नहीं बल्कि अपनी 10 साल पहले रिलीज हुई फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' के कारण चर्चा में हैं। दरअसल, इस बायोपिक को रिलीज हुए आज 10 साल हो गए हैं, ऐसे में अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक खास नोट लिखा।
Farhan Akhtar: 'भाग मिल्खा भाग' के 10 साल पूरे होने पर फरहान ने मनाया जश्न, अभिनेता ने सोशल मीडिया पर लिखा नोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'भाग मिल्खा भाग' की रिलीज को 10 साल पूरे होने के इस खास अवसर पर फरहान अख्तर ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म से जुड़ी कुछ बातों को याद किया। इतना ही नहीं फरहान ने अपने जीवन में इस फिल्म का महत्व भी समझाया। फिल्म का एक पोस्टर साझा करते हुए फरहान ने लिखा, 'इस फिल्म की रिलीज को 10 साल हो गए हैं, जिसका मेरे करियर और मेरे जीवन में बहुत महत्व है। फैक्ट यह है कि मेरे दिल में सबसे ऊपर है। आपके प्यार ने प्रयास और बलिदान को औचित्य दिया। एक बार फिर आपका और महान मिल्खा जी का तहे दिल से धन्यवाद.. भाग मिल्खा भाग के 10 साल का जश्न मनाने का हिस्सा बनाने के लिए राकेश को भी धन्यवाद।'
साल 2013 में रिलीज हुई 'भाग मिल्खा भाग' एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन राकेश ओमप्रकाश मेहरा द्वारा किया गया है। यह कहानी महान भारतीय धावक मिल्खा सिंह के जीवन पर आधारित है, जो राष्ट्रमंडल चैंपियन और x2 400 मीटर एशियाई चैंपियन और एक ओलंपियन थे। इस फिल्म में फरहान अख्तर ने मिल्खा सिंह का किरदार निभाया है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी और दुनिया भर में 2013 की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड बनी थी।
View this post on Instagram
'भाग मिल्खा भाग' को लोगों ने इतना पसंद किया था कि इसने 'सर्वोत्तम मनोरंजन प्रदान करने वाली बेस्ट पॉपुलर फिल्म' और 'बेस्ट कोरियोग्राफी' कैटेगरी में दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीते थे। 'भाग मिल्खा भाग' ने फिल्म फेयर अवॉर्ड्स, आईफा और कई अन्य अवॉर्ड फंक्शनंस में भी कई अवॉर्ड अपने नाम किए थे। निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने भी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया और लिखा, 'महान मिल्खा जी की एक प्रेरणादायक कहानी.. एक फिल्म जो 10 साल बाद भी दुनिया को प्रेरित कर रही है। भाग मिल्खा भाग के 10 वर्षों का जश्न मना रहा हूं।'
वर्कफ्रंट की बात करें तो, फरहान लगभग 11 साल बाद एक महिला प्रधान रोड ट्रिप फिल्म 'जी ले जरा' के साथ निर्देशक की कुर्सी पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा और कटरीना कैफ मुख्य भूमिकाओं में हैं। उन्होंने 2021 में फिल्म की घोषणा की थी। यह फिल्म 'दिल चाहता है' और 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' के बाद दोस्ती की एक और कहानी दर्शकों तक पहुंचाने का वादा करती है। इस फिल्म के लिए फैंस काफी उत्सुक हैं, लेकिन 'जी ले जरा' को एक साल के लिए पोस्टपोन कर दिया गया है।
Alexa Nikolas: 'मुझे धक्का दिया और..', एलेक्सा निकोलस ने जोनाह हिल पर लगाया जबर्दस्ती किस करने का आरोप