{"_id":"5c35e4bfbdec2256a2238868","slug":"farhan-akhtar-celebrates-his-birthday-at-gully-boy-trailer-release","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ट्रेलर लांचिंग पर मस्ती के मूड में दिखे 'गली ब्वॉय' रणवीर सिंह, फरहान अख्तर को ऐसे दी बर्थडे की बधाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ट्रेलर लांचिंग पर मस्ती के मूड में दिखे 'गली ब्वॉय' रणवीर सिंह, फरहान अख्तर को ऐसे दी बर्थडे की बधाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंकुर श्रीवास्तव
Updated Wed, 09 Jan 2019 06:08 PM IST
विज्ञापन
Farhan Akhtar
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की बहुचर्चित फिल्म गली ब्वॉय का ट्रे्लर रिलीज हो गया है। बुधवार को फिल्म की पूरी स्टार कास्ट और मेकर्स ने इस फिल्म के ट्रेलर को लांच किया है। फिल्म गली ब्वॉय का निर्देशन एक्टर फरहान अख्तर की बहन जोया अख्तर कर रही हैं। खास बात यह है कि आज फरहान अख्तर अपना 45वां जन्मदिन भी मना रहे हैं।
Farhan Akhtar
- फोटो : amar ujala
गली ब्वॉय के ट्रेलर लांच पर रणवीर सिंह,अभिनेत्री आलिया भट्ट और जोया अख्तार के साथ फरहान अख्तर भी नजर आए हैं। इस दौरान सभी ने गली ब्वॉय के ट्रेलर को लांच किया और स्टेज पर ही फरहान अख्तर का जन्मदिन भी मनाया। यहां उनका जन्मदिन केक भी काटा गया। इस दौरान सभी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और बहन जोया अख्तर ने फिल्म गली ब्वॉय की जमकर तारीफ भी की है।
Farhan Akhtar
- फोटो : amar ujala
एक्टर रणवीर सिंह ने फरहान अख्तर को रैप के द्वारा जन्मदिन की बधाई दी। फरहान अख्तर का जन्मदिन केक काटने के बाद रणवीर सिंह ने फरहान अख्तर के लिए बेहद खास रैप गाया और बधाई दी। इतना ही नहीं इस रैप के बाद उन्होंने फिल्म गली व्बॉय में के भी रैप को गाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Farhan Akhtar
- फोटो : amar ujala
वहीं फरहान अख्तर पिछले कुछ समय से अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में रहे हैं। वह अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ अक्सर तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। जिसके बाद से ही दोनों के अफेयर के किस्से गॉसिप की गलियारों में खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक, फरहान अख्तर अब अपने इस रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहते हैं। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो दोनों ने हाल ही में सगाई कर ली है।
विज्ञापन
Gully Boy
- फोटो : social media
वहीं बात करें गली ब्वॉय की कहानी मुंबई की मलिन बस्तियों में रहने वाले एक साधारण मुस्लिम परिवार के लड़के की कहानी है,जो आर्थिक रूप से कमजोर है और जिसका सपना एक रैपर बनने का है। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में उनका किरदार भी एक मुस्लिम लड़की का है। इन दोनों के अलावा फिल्म में अभिनेत्री कल्कि केकलां भी दिखाई देंगी।