जोया अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' पिछले कुछ दशकों में देखी गई सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है। फिल्म में कटरीना कैफ और कल्कि केकलां के साथ ऋतिक रोशन, अभय देओल और फरहान अख्तर मुख्य भूमिका में थे। फिल्म ने पारंपरिक परिभाषाओं के दायरे से परे दोस्ती और जीवन की खोज की। फैंस, लंबे वक्त से इसके सीक्वल की मांग कर रहे हैं। वहीं, अब फरहान अख्तर ने इसके दूसरे पार्ट को लेकर बड़ा हिंट दे दिया है। अभिनेता के पोस्ट ने सोशल मीडिया की हलचल बढ़ा दी है, साथ ही फैंस इसे देखकर बेहद खुश हो उठे हैं।
Farhan Akhtar: जिंदगी ना मिलेगी दोबारा के सीक्वल पर फरहान अख्तर का बड़ा हिंट, ऋतिक-अभय के कमेंट ने बढ़ाई हलचल
फरहान अख्तर ने फिल्म जिंदगी ना मिलेगी दोबारा के सीक्वल को लेकर बड़ा हिंट दिया है। वहीं, इस पर ऋतिक रोशन और अभय देओल का कमेंट सोशल मीडिया की हलचल बढ़ाने में कामयाब रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरहान अख्तर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर साझा की है। इस फोटो में फरहान व्हाइट दाढ़ी के साथ कैमरे के सामने क्लोजअप पोज देते नजर आए हैं। पिक्चर में फरहान थोड़े उम्रदराज लग रहे हैं। वहीं, इसके साथ लिखा गया अभिनेता का कैप्शन दर्शकों का खासा ध्यान आकर्षित कर रहा है। फरहान ने पोस्ट को कैप्शन लिया है, 'इमरान का लुक पूरी तरह सामने आता है। क्या कहती हैं जोया अख्तर? क्या बॉयज को दूसरी सड़क यात्रा पर जाना चाहिए?'
फरहान अख्तर का यह पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। फैंस समेत सितारे भी इस पर प्रतिक्रिया देने से खुद को नहीं रोक पाए। फिल्म के लीड एक्टर रहे ऋतिक रोशन ने भी इस पर कमेंट कर लिखा, 'चलो चलते हैं।' इसके तुरंत बाद, अभय देओल ने लिखा, 'मैंने 2012 से बैगवती पैक कर रखा है, आप लोगों को क्या ख्याल है?' इतना ही नहीं, निर्देशक और फरहान की बहन जोया ने टिप्पणी की। जोया ने लिखा, 'मेरी बैगवती पैक है।'
Tiger 3: फिल्म 'टाइगर 3' से है कबीर खान का खास कनेक्शन, बोले- सलमान के चरित्र का निर्माण मैंने ही किया था
View this post on Instagram
हालांकि, 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' के सीक्वल की आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है। वहीं, फरहान अख्तर इन दिनों फिल्म 'जी ले जरा' को लेकर भी सुर्खियों में हैं। फरहान ने कटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट के साथ इस मूवी की घोषणा की थी। हालांकि, बीते दिन जानकारी आई कि मूवी को अनिश्चित काल तक के लिए टाल दिया गया है। साथ ही रिपोर्ट तो यह भी थी कि प्रियंका चोपड़ा को इसकी स्क्रिप्ट अच्छी नहीं लगी, जिसके कारण उन्होंने प्रोजेक्ट से खुद को अलग कर लिया।
Permanent Roommates Season 3 Review: फिर लौटी मिकी और तनु की रोचक प्रेम कहानी, सुमित और निधि ने जमाया रंग
'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' की बात करें तो यह फिल्म 12 वर्ष पहले रिलीज हुई थी, और रोड ट्रिप पर बनी इस मूवी को दर्शकों के जरिए खूब सराहा गया था। फिल्म ने दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई है। यही कारण है कि फैंस भी कमेंट कर इसके सीक्वल की मांग कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है, 'बिल्कुल हां, हम एक और रोड ट्रिप का इंतजार कर रहे हैं।' एक अन्य लिखते हैं, 'सीक्वल पुराने कास्ट के ही साथ प्लीज।'
Leo: बॉक्स ऑफिस पर तूफान लाने को तैयार 'लियो', पहले दिन की एडवांस बुकिंग में फिल्म ने 'जवान' को छोड़ा पीछे