फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tiger 3: फिल्म 'टाइगर 3' से है कबीर खान का खास कनेक्शन, बोले- सलमान के चरित्र का निर्माण मैंने ही किया था

Wed, 18 Oct 2023 08:30 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 18 Oct 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
Tiger 3 Kabir Khan talks about his special connection with the franchise says I made Salman Khan role
टाइगर 3 और कबीर खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान अपनी आगामी फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। सलमान खान हाल ही में अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टाइगर 3' का ट्रेलर लॉन्च होने के बाद से ही फैंस के बीच खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। अब फिल्म 'एक था टाइगर' के निर्देशक कबीर खान ने खुलासा किया है कि 'टाइगर 3' के साथ उनका एक खास कनेक्शन है।

Tiger 3 Kabir Khan talks about his special connection with the franchise says I made Salman Khan role
टाइगर 3 - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान अपने कई वर्षों के करियर में कई ब्लॉकबस्टर हिट फिल्में देने के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, जब उन्होंने कबीर खान द्वारा निर्देशित और यश राज फिल्म्स द्वारा निर्मित 2012 की एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'एक था टाइगर' में अभिनय किया, तो उन्हें सिनेप्रेमियों से प्यार और प्रशंसा मिली। इसके बाद फिल्म का सीक्वल भी बनने लगा।

Leo: बॉक्स ऑफिस पर तूफान लाने को तैयार 'लियो', पहले दिन की एडवांस बुकिंग में फिल्म ने 'जवान' को छोड़ा पीछे

Tiger 3 Kabir Khan talks about his special connection with the franchise says I made Salman Khan role
टाइगर 3-सलमान खान पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 'एक था टाइगर' का निर्देशन करने वाले कबीर खान ने हाल ही में, एक इंटरव्यू में 'टाइगर 3' से अपने खास कनेक्शन का खुलासा किया है। कबीर ने कहा, 'हमेशा इस सीक्वल का हिस्सा बनने की भावना होती है क्योंकि मैंने एक था टाइगर (2012) के साथ टाइगर के चरित्र को बनाया था। इसलिए इस फ्रेंचाइजी के साथ एक विशेष संबंध है।'

Bollywood: भारतीय अभिनेत्रियों को दिल दे बैठे थे ये पाकिस्तानी क्रिकेटर, एक एक्ट्रेस ने तो बसा लिया था घर

विज्ञापन
विज्ञापन
Tiger 3 Kabir Khan talks about his special connection with the franchise says I made Salman Khan role
टाइगर 3 - फोटो : सोशल मीडिया

कबीर ने आगे बताया, “मैं यह जानने के लिए उत्सुक हूं कि कहानी क्या है। मैं फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहा हूं और मेरा प्लान है कि इसे केवल बड़े पर्दे पर दर्शकों के साथ तालियां बजाते हुए देखा जाए। यशराज फिल्म्स मेरे लिए घर जैसा है और मैं पूरी टीम की सफलता की कामना करता हूं।''

Fatima Sanya Friendship: स्कूटी पर ऑडिशन देते देते हो गई पक्की वाली दोस्ती, फिर साथ दिखेंगी ‘सैम बहादुर’ में

विज्ञापन
Tiger 3 Kabir Khan talks about his special connection with the franchise says I made Salman Khan role
टाइगर 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बात करें फिल्म 'टाइगर 3' की तो सलमान अपनी पिछली फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के बाद एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए हाजिर हैं। अभिनेता के लगातार फ्लॉप फिल्मों के बाद अब देखना है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में कैसा प्रदर्शन कर पाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed