फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dia Mirza-Sahil Sangha: स्क्रिप्ट के बहाने हुई थी दीया-साहिल की मुलाकात, किसी फिल्म सा रहा दोनों का रिश्ता

Wed, 18 Oct 2023 08:29 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 18 Oct 2023 08:29 AM IST
विज्ञापन
Dia Mirza Sahil Sangha Love Story: Know About their married life Separation and divorce News
दीया मिर्जा-साहिल - फोटो : अमर उजाला

दो लोग प्यार में हों इससे खूबसूरत कुछ भी नहीं! प्यार में पड़े दो लोग जिंदगीभर के लिए एक-दूजे का साथ चाहते हैं। ऐसा ही साथ दीया मिर्जा और साहिल संघा ने भी एक-दूजे के लिए चाहा था। मोहब्बत को शादी के मुकाम तक पहुंचाया था। दोनों आज के ही दिन विवाह बंधन में बंधे थे। मगर, न जाने किसकी नजर लगी कि यह जोड़ी टूट गई। आपसी रिश्ते में कुछ असहमतियां पनपीं तो फिर सहमति इस रिश्ते के अंत पर जाकर ही बनी।  बेशक, दीया और साहिल आज किसी रिश्ते में नहीं हैं, लेकिन दोनों की दोस्ती बरकरार है। आइए जानते हैं इनकी लव स्टोरी के बारे में...

Dia Mirza Sahil Sangha Love Story: Know About their married life Separation and divorce News
दीया मिर्जा, साहिल सांघा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में शुमार दीया मिर्जा वर्तमान में पति वैभव रेखी के साथ खुशहाल वैवाहिक जीवन बिता रही हैं। दीया और वैभव ने वर्ष 2021 में शादी रचाई और दोनों के एक बेटा है। साहिल से पहले दीया ने साहिल सांघा का हाथ थामा था। कई वर्षों की डेटिंग के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया था। इनकी लव स्टोरी भी काफी फिल्मी है। आइए जानते हैं।

Dia Mirza Sahil Sangha Love Story: Know About their married life Separation and divorce News
दीया मिर्जा, साहिल सांघा - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दीया और साहिल सांघा की मुलाकात फिल्म की स्क्रिप्ट के चलते हुई थी। वह साल था 2009। बताया जाता है कि दीया एक फिल्म की स्क्रिप्ट सुनने गई थीं जहां दोनों पहली बार मिले। इसके बाद धीरे-धीरे दोनों की बात आगे बढ़ी और मामला प्यार तक आ पहुंचा। लगभग पांच साल तक रिलेशन में रहने के बाद साहिल ने एक दिन दीया को प्रपोज कर दिया। एक्ट्रेस ने उनके प्रस्ताव को तुरंत स्वीकार कर लिया और साल 2014 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए।
Karan Johar: एक्शन फिल्मों में हाथ नहीं आजमाना चाहते हैं करण जौहर! बोले- मैं दर्शकों की भावना को समझता हूं

विज्ञापन
विज्ञापन
Dia Mirza Sahil Sangha Love Story: Know About their married life Separation and divorce News
दीया मिर्जा, साहिल सांघा - फोटो : सोशल मीडिया

शादी की शुरुआत में तो सबकुछ ठीक रहा, लेकिन कुछ साल गुजरने के बाद दोनों के रिश्ते में दूरियां आनी शुरू हो गईं। पांच साल बाद दोनों के रिश्ते सामान्य नहीं रहे जिसकी वजह से दोनों ने आपसी सहमती से अलग होने का फैसला कर लिया। तलाक लेने की जानकारी दीया ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को दी थी। उन्होंने बताया था कि 11 साल के रिश्ते बाद दोनों ने अपनी राहें जुदा करने का फैसला किया है।
MAMI Mumbai Film Festival 2023: 'द बकिंघम मर्डर्स' से होगी मामी फेस्टिवल की शुरुआत, उपलब्धि से करीना-हंसल गदगद

विज्ञापन
Dia Mirza Sahil Sangha Love Story: Know About their married life Separation and divorce News
दीया मिर्जा, साहिल सांघा - फोटो : सोशल मीडिया

दीया मिर्जा के साहिल से अलग होने के सोशल मीडिया पोस्ट ने सनसनी मचा दी थी। फैंस की चहेती जोड़ी आखिर अलग जो हो रही थी। दीया मिर्जा ने लिखा था, '11 सालों तक अपनी खुशी और गम बांटने के बाद, आपसी सहमित से हम अलग हो रहे हैं। हम हमेशा एक-दूसरे के दोस्त रहेंगे और सम्मान करते रहेगें। उन पलों की आभारी हूं जिनमें हम साथ थे। उम्मीद है मेरी भावनाओं को सभी समझेंगे'। बता दें कि उस समय कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि दोनों के तलाक के पीछे की वजह कनिका ढिल्लन थीं। दरअसल, कनिका का भी तलाक उसी समय हुआ था जिसके बाद उनका नाम साहिल के साथ जोड़ा गया था। हालांकि दीया ने इन सब बातों को खारिज कर दिया था।
75 साल की हुईं बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी, बर्थडे पार्टी में शामिल हुईं ये बड़ी हस्तियां

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed