फरहान अख्तर की छोटी बेटी अकीरा अख्तर 14वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर अकीरा को करीबी और दोस्त शुभकामनाएं दे रहे हैं। फरहान अख्तर ने बेटी को जन्मदिन की बधाई दी है। इसके साथ अभिनेता की गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर ने भी अकीरा के लिए एक पोस्ट साझा किया है।
फरहान अख्तर की बेटी सेलिब्रेट कर रहीं जन्मदिन, अभिनेता की गर्लफ्रेंड ने सोशल मीडिया पर लिखी ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिबानी ने अपने इंस्टाग्राम पर अकीरा के साथ की एक सेल्फी साझा की है जिसमें दोनों कैमरे की ओर देखते हुए मुस्कुरा रहे हैं। शिबानी ने बर्थडे नोट लिखा कि- ‘हैप्पी बर्थडे, ढेर सारा प्यार और हग।‘
फरहान अख्तर ने अकीरा की एक तस्वीर साझा की है। उन्होंने लिखा कि ‘हैप्पी बर्थडे अकीरा अख्तर, मैं तुम्हें कितना प्यार करता हूं उसे बताने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं।‘
फरहान ने साल 2000 में अधुना भभानी के साथ शादी की थी। फरहान और अधुना के दो बच्चे हैं। साल 2017 में फरहान और अधुना के बीच अलगाव हो गया और दोनों ने तलाक ले लिया। दोनों ने अपने रिश्ते पर कभी सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहा। पहले फरहान का नाम अभिनेत्री श्रद्धा कपूर से जुड़ा। दोनों के अलग होने के बाद फरहान ने शिबानी दांडेकर को डेट करना शुरू किया।
फरहान और शिबानी अक्सर साथ में स्पॉट किए जाते हैं। दोनों की शादी की खबरें भी आती रहती हैं लेकिन उन्होंने अब तक इस बारे में कुछ नहीं कहा है। फरहान के बच्चों से शिबानी की अच्छी बॉन्डिंग है। वह कई बार फरहान के बच्चों के साथ की तस्वीरें साझा करती रहती हैं।
A post shared by Shibani Dandekar (@shibanidandekar)
सलमान खान के इस लालच ने लगाया 12 लाख का चूना, ठगा हुआ महसूस होने पर दर्ज कराई शिकायत