{"_id":"5de9a1b58ebc3e548f558010","slug":"farhan-akhtar-girl-friend-shibani-dandekar-scared-for-her-safety-and-share-a-incident","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फरहान अख्तर की गर्लफ्रेंड शिबानी के साथ दिन दहाड़े सड़क पर हुआ कुछ ऐसा, बोलीं- आज तक इतना डर कभी...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फरहान अख्तर की गर्लफ्रेंड शिबानी के साथ दिन दहाड़े सड़क पर हुआ कुछ ऐसा, बोलीं- आज तक इतना डर कभी...
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Fri, 06 Dec 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Shibani Dandekar Farhan Akhtar
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर की गर्लफ्रेंड और सुपरमॉडल शिबानी दांडेकर ने हाल ही में हुई एक घटना का अनुभव शेयर किया है। शिबानी ने बताया कि इन दिनों वो मुंबई में काफी असुरक्षित महसूस कर रही हैं। इससे पहले उन्होंने कभी ऐसा महसूस नहीं किया था।
2 of 5
Shibani Dandekar
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में शिबानी ने कहा, 'हम लोग रोज पढ़ते हैं कि आज किसी महिला के साथ दुष्कर्म हो गया, या आज किसी की हत्या कर दी गई। ये बेहद निंदनीय और डरावना है। मुझे समझ नहीं आ रहा कि ये क्या हो रहा है, हम प्रगति के नाम पर कहां जा रहे हैं।'
3 of 5
Farhan Akhtar Shibani Dandekar
- फोटो : instagram
शिबानी ने अपने साथ हुई एक घटना का जिक्र करते हुए कहा, 'मैंने मुंबई में रहने वाले इन दस सालों में इतना असुरक्षित कभी नहीं महसूस किया। लेकिन कुछ हफ्ते पहले मैं एक रेस्टोरेंट से बाहर आ रही थी तो मुझे मेरी कार नहीं मिल रही थी। व्यस्त सड़क पर चलने से मुझे अचानक डर लगने लगा। ये देर रात की नहीं बल्कि दिन की बात है। उस दौरान सड़क पर मैंने जो महसूस किया वो बेहद डराने वाला था। न जाने कितनी ही महिलाएं इस फीलिंग से रोज गुजरती होंगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
farhan akhtar, shibani dandekar
- फोटो : social media
उन्होंने कहा, 'हम अपने घर में, अपने देश में और अपनी जमीन पर भी सुरक्षित नहीं हैं। मेरे लिए यह अब तक की सबसे हास्यास्पद बात है। महिलाओं के विरुद्ध हो रहे अत्याचारों के मामले में लगातार बढ़ोतरी आ रही है, जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता।'
विज्ञापन
5 of 5
Shibani Dandekar
- फोटो : Instagram
हाल ही में फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल हुई। इसमें ये दोनों सितारे क्रायोथेरेपी ट्रीटमेंट से होकर गुजरे। शिबानी दांडेकर ने इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।