सब्सक्राइब करें

Farhan Shibani Wedding: जानिए कौन हैं शिबानी दांडेकर? कभी बोल्ड फोटोशूट, तो कभी रिया चक्रवर्ती का समर्थन करने पर बटोर चुकी हैं सुर्खियां

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 18 Feb 2022 11:21 AM IST
विज्ञापन
Farhan Akhtar Marriage: Who is Shibani Dandekar Wife of Farhan Akhtar, How Shibani and Farhan Met News in Hindi
फरहान और शिबानी - फोटो : सोशल मीडिया

शनिवार यानी 19 फरवरी 2022 को अभिनेता फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर शादी करने वाले हैं। गुरुवार को हुई हल्दी रस्म से शादी के कार्यक्रम की शुरुआत हो चुकी है। दोनों कल खंडाला में शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। बता दें कि यह फरहान अख्तर की दूसरी शादी है। अभिनेता ने 2016 में अपनी पहली पत्नी अधुना भबानी से शादी के 16 साल बाद अलग होने का फैसला किया था। जबकि 2018 में उन्होंने शिबानी को डेट करना शुरू किया था।  



दोनों की शादी की खबर सुनकर प्रशंसक काफी उत्साहित हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर शिबानी दांडेकर को लेकर अचानक लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है। बता दें कि शिबानी पुणे महाराष्ट्र की रहने वाली हैं। वह इससे पहले सोशल मीडिया पर टॉपलेस फोटो पोस्ट करने और सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद रिया चक्रवर्ती को सपोर्ट करने की वजह से सुर्खियों में आ चुकी हैं। 

Trending Videos
Farhan Akhtar Marriage: Who is Shibani Dandekar Wife of Farhan Akhtar, How Shibani and Farhan Met News in Hindi
शिबानी दांडेकर और बहनें - फोटो : सोशल मीडिया

शिबानी का परिवार
फरहान अख्तर की होने वाली दुल्हनिया शिबानी दांडेकर का 27 अगस्त 1980 को पुणे के एक मराठी परिवार में हुआ है। शिबानी के परिवार में मां और पिता के अलावा दो बहनें- अनुषा और अपेक्षा दांडेकर भी हैं। अनुषा भी शिबानी की ही तरह फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक रखती हैं। गायक और अभिनेत्री अनुषा इस पहले करण कुंद्रा के साथ रिलेशनशिप और फिर ब्रेकअप के कारण खूब चर्चा में रही थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Farhan Akhtar Marriage: Who is Shibani Dandekar Wife of Farhan Akhtar, How Shibani and Farhan Met News in Hindi
फरहान अख्तर शिबानी दांडेकर हल्दी सेरेमनी - फोटो : सोशल मीडिया

तीन बार हो चुकी हैं ट्रोल
शिबानी दांडेकर और ट्रोलर्स का गहरा संबंध है। 2018 में जब शिबानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी टॉपलेस फोटो पोस्ट की थी, तब उन्हें जमकर ट्रोल किया गया था। 2020 में जब पूरी दुनिया रिया चक्रवर्ती को दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत का जिम्मेदार बता रही थी, तब रिया का खुलकर समर्थन करने के लिए भी शिबानी को ट्रोल का सामना करना पड़ा था। 2022 में जब फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी की बात सामने आई थी, तब भी दोनों की उम्र के फासले के कारण उन्हें ट्रोल होना पड़ा था। बता दें कि दोनों की उम्र में 7 साल का अंतर है। शिबानी 41 साल की हैं और फरहान 48 साल के।

Farhan Akhtar Marriage: Who is Shibani Dandekar Wife of Farhan Akhtar, How Shibani and Farhan Met News in Hindi
फरहान और शिबानी - फोटो : सोशल मीडिया

इन शोज में कमा चुकी हैं नाम
शिबानी दांडेकर एक अभिनेत्री हैं। उन्होंने न केवल भारत में बल्कि अमेरिका में भी कई शोज किए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शिबानी, अमेरिका के 'नमस्ते इंडिया', 'एशियन वरायटी शो' और 'वी देसी' जैसे शोज का हिस्सा रह चुकी हैं। इसके अलावा अभिनेत्री डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 5' में भी नजर आ चुकी हैं।

विज्ञापन
Farhan Akhtar Marriage: Who is Shibani Dandekar Wife of Farhan Akhtar, How Shibani and Farhan Met News in Hindi
फरहान और शिबानी - फोटो : सोशल मीडिया

आईपीएल से है नाता
शिबानी की क्रिकेट में भी दिलचस्पी है। उन्होंने 2011 से लेकर 2015 तक इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को होस्ट किया है। इसके अलावा वह 'खतरों के खिलाड़ी 8' का भी हिस्सा रह चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed