{"_id":"5c3ec07bbdec22738813a249","slug":"farhan-akhtar-to-play-a-boxer-in-rakeysh-omprakash-mehra-next-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"6 साल बाद राकेश मेहरा के साथ फिर काम करने जा रहे फरहान अख्तर, बॉक्सर की भूमिका में आएंगे नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
6 साल बाद राकेश मेहरा के साथ फिर काम करने जा रहे फरहान अख्तर, बॉक्सर की भूमिका में आएंगे नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 16 Jan 2019 10:58 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Farhan Akhtar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्ममेकर राकेश ओमप्रकाश मेहरा 'रंग दे बसंती' और 'भाग मिल्खा भाग' जैसी फिल्मों में देश में निहित कहानियां दिखा चुके है। अब खबर है कि राकेश ओम प्रकाश मेहरा स्पोर्ट्स ड्रामा के लिए एक बार फिर फरहान अख्तर को कास्ट करने का मन बना चुके हैं।
2 of 5
farhan akhtar
भाग मिल्खा भाग के बाद फरहान 6 साल बाद राकेश मेहरा के साथ फिर से काम करने जा रहे हैं। फिल्म का टाइटल तूफान है। यह बॉक्सिंग पर आधारित फिल्म होगी। फिल्म में फरहान अख्तर बॉक्सर की भूमिका में नजर आने वाले हैं।
3 of 5
Rakeysh Omprakash Mehra
इस फिल्म को फरहान और रितेश सिंधवानी प्रोड्यूस करने वाले हैं। हालांकि यह फिल्म बायोपिक नहीं होगी। फिल्म की कहानी अंजुम राबाबली लिखने वाले हैं। राकेश ओम प्रकाश मेहरा ने फिल्म की तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं फरहान भी बॉक्सिंग की ट्रेनिंग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
farhan akhtar
फरहान के पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह इन दिनों शिबानी दांडेकर को डेट कर रहे हैं। हाल ही में फरहान में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पूल फोटो शेयर की थी। जिसके बाद उन्हें खूब ट्रोल किया गया था। फरहान की इस फोटो पर भद्दे कमेंट्स भी किए गए थे।
विज्ञापन
5 of 5
Shibani Dandekar Farhan Akhtar
- फोटो : Instagram
बता दें फरहान सिंगर व एक्ट्रेस शिबानी दांडेकर को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों एक दूसरे के साथ स्पॉट किए जाते हैं। इतना ही नहीं खबर तो ये भी है कि फरहान ने अपने जन्मदिन के मौके पर शिबानी दांडेकर से सगाई कर ली है। कहा तो ये भी जा रहा है कि, दोनों अप्रैल महीने तक शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।