{"_id":"62f5dffa1be3bd27a815eb54","slug":"farmani-naaz-har-har-shambhu-song-removed-by-youtube-after-abhilipsa-panda-jeetu-sharma-claim","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Farmani Naaz: हर हर शंभू गाने वाली 'फरमानी' ने की चोरी! यूट्यूब ने हटाया गाना, सामने आई असली गायिका की पहचान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Farmani Naaz: हर हर शंभू गाने वाली 'फरमानी' ने की चोरी! यूट्यूब ने हटाया गाना, सामने आई असली गायिका की पहचान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Fri, 12 Aug 2022 10:52 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
फरमानी नाज
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
क्या आपने 'हर हर शंभू' गाना सुना है। जी हां, वही गाना जो सावन के महीने में हर घर में गूंज रहा था। उस गाने को अब यूट्यूब ने हटा दिया है। फरमानी नाज को रातों-रात स्टार बनाने वाले इस गाने को गायिका के यूट्यूब अकाउंट से हटा दिया गया है। लेकिन यूट्यूब ने ऐसा क्यों किया? आखिर क्यों यूट्यूब ने इतने लोकप्रिय गाने को अचानक फरमानी नाज के चैनल से हटा दिया? इन सब सवालों का जवाब जानने के लिए पढ़िए हमारी रिपोर्ट...
2 of 4
फरमानी नाज,अभिलिप्सा पांडा
- फोटो : सोशल मीडिया
क्यों हटाया गया 'हर हर शंभू' गाना?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस गाने की वजह से फरमानी नाज को लोकप्रियता हासिल हुई, वह असल में उनका ओरिजनल गाना था ही नहीं। वह तो अभिलिप्सा पांडे का रिकॉर्ड किया हुआ गाना था। जी हां, लेखक जीतू शर्मा ने 'हर हर शंभू' गाने को अभिलिप्सा पांडे से रिकॉर्ड कराया था। मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान जीतू शर्मा ने इस बात का खुलासा करते हुए कहा, हमें फरमानी नाज के गाना गाने से दिक्कत नहीं है। हम तो बस इतना चाहते हैं कि वह गाने का क्रेडिट हमें दें, क्योंकि हमें इस गाने को लिखने और गाने में काफी मेहनत की थी।
3 of 4
फरमानी नाज।
- फोटो : amar ujala
जीतू शर्मा ने यह भी कहा कि फरमानी नाज इस बात से परिचीत थीं कि यह गाना उनका ओरिजनल नहीं है, इसके बावजूद उन्होंने इस मुद्दे को लगातार इग्नोर किया। आखिरकार, जीतू शर्मा के विरोध के बाद फरमानी नाज को यूट्यूब से गाना हटाना पड़ा। क्योंकि गाने का असली कॉपीराइट जीतू शर्मा के पास है। बता दें कि कॉपीराइट के तहत कोई किसी का कंटेंट, वीडियो, या फिर फोटो का उपयोग बिना परमिश या बिना क्रेडिट दिए नहीं कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
फरमानी नाज।
- फोटो : amar ujala
बता दें कि 'हर हर शंभू' के लेखक जीतू शर्मा दरअसल ओडिशा के रहने वाले हैं। उनके पिता सब्जी की दुकान लगाकर घर चलाते हैं। गरीबी के कारण जीतू शर्मा 12वीं तक की ही पढ़ाई पूरी कर पाए। उन्होंने 2014 में अपना खुदका यूट्यूब चैनल शुरू किया और अपने गुरू आकाश के साथ गाने बनाने लगे। इसी दौरान उन्होंने 'हर हर शंभू' गाना भी बनाया था। लेकिन जब उन्हीं का गाना चुराकर फरमानी नाज ने लोकप्रियता पाई और क्रेडिट भी नहीं दिया, तो उन्हें काफी बुरा लगा। यही कारण है कि उन्होंने कानूनी कार्रवाई करने का फैसला लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।