पूरे देश में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बीच भक्तों के लिए सिंगर फरमानी नाज ने अपना नया भजन रिलीज कर दिया है। जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर फरमानी का यह भजन फैंस के लिए किसी बड़े गिफ्ट से कम नहीं है।
Farmani Naaz: कृष्ण भक्ति में डूबीं फरमानी नाज, रिलीज हुआ 'दीवानी दीवानी' गाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरमानी नाज के इस नए गाने का नाम 'दीवानी दीवानी' है। गाने को कल ही यानी 17 अगस्त को रिलीज किया गया है। यूट्यूब पर अपलोड किया गया यह म्यूजिक वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। अब तक इस गाने पर 169,238 व्यूज आ चुके हैं। वहीं लाइक्स की बात करें तो अब तक इसे 10 हजार से लोगों ने पसंद किया है।
बता दें कि कुछ समय पहले भी फरमानी का एक कृष्ण भजन रिलीज किया गया था जो लोगों को काफी पसंद आया था। इसके म्यूजिक वीडियो में सिंगर पूरी तरह से कृष्ण भक्ति में नजर आई थीं। बता दें कि फरमानी 'हर हर शंभू' गाने की वजह से सुर्खियों में आ गई थीं। जहां एक ओर उनके इस गाने को काफी पसंद किया गया था। वहीं, कुछ लोगों ने उनकी आलोचना भी की थी। हालांकि फरमानी ने इन आलोचनाओं से बिना डरे एक बार फिर अपना नया गाना रिलीज कर दिया है।
इस गाने की रिलीज के बाद अब लोगों के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। यूट्यूब पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आपकी आवाज बहुत स्वीट है। जयश्री राधेकृष्ण।' वहीं एक ने लिखा, 'यह दिल को छू लेने वाला है, हमे आप पर गर्व है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बहुत सुंदर गाना है। मुझे यह गाना बहुत पसंद आया। जय श्री कृष्ण।' इसके अलावा ज्यादातर यूजर्स इस गाने पर जय श्रीकृष्ण और हाथ जोड़ने वाला इमोजी शेयर कर रहे हैं।