फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रियंका चोपड़ा और दिलजीत दोसांझ पर फिर भड़कीं कंगना रनौत, कहा- 'किसानों को भड़का कर खुद गायब हो गए'

Wed, 16 Dec 2020 06:51 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 16 Dec 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
Farmer Protest Kangana Ranaut angry on Priyanka Chopra and Diljit Dosanjh said they provoke Farmer
प्रियंका चोपड़ा, कंगना रणौत, दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम

केंद्र सरकार के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है। वह लगातार सरकार से नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। वहीं किसानों के आंदोलन को लेकर देश की कई बड़ी हस्तियां अपनी प्रतिक्रिया दे रही हैं। उनमें फिल्मी सितारे भी शामिल हैं। किसानों के मुद्दे पर बॉलीवुड सितारे दो हिस्सों में बंटे हुए हैं। कई सितारे किसानों का समर्थन कर रहे हैं तो बहुत से उनके खिलाफ हैं। 

Farmer Protest Kangana Ranaut angry on Priyanka Chopra and Diljit Dosanjh said they provoke Farmer
कंगना रणौत, प्रियंका चोपड़ा और दिलजीत दोसांझ - फोटो : PTI

अभिनेत्री कंगना रणौत लगातार सोशल मीडिया के जरिए किसान आंदोलन की आलोचना कर रही हैं। वहीं पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सहित बॉलीवुड के कई सितारे किसानों का खुलकर समर्थन कर रहे हैं। ऐसे में कंगना रणौत ने ट्विटर पर दिलजीत दोसांझ और प्रियंका चोपड़ा की आलोचना की। साथ ही उन्होंने इन दोनों कलाकारों पर किसानों को भड़काने का भी आरोप लगाया है। 

Farmer Protest Kangana Ranaut angry on Priyanka Chopra and Diljit Dosanjh said they provoke Farmer
कंगना रणौत और दिलजीत दोसांझ - फोटो : PTI

कंगना रणौत ने यह बात सोशल मीडिया पर कही है। कंगना रणौत सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अक्सर खुलकर बोलती हैं। कंगना ने किसानों के मुद्दें पर दिलजीत दोसांझ और प्रियंका चोपड़ा पर तंज कसते हुए कहा कि यह दोनों किसानों को भड़काकर खुद गायब हो गए हैं। साथ ही उन्होंने इन दोनों कलाकारों की आलोचना भी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Farmer Protest Kangana Ranaut angry on Priyanka Chopra and Diljit Dosanjh said they provoke Farmer
कंगना रणौत - फोटो : twitter@KanganaTeam

कंगना रणौत ने अपनी आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'मैं चाहती हूं कि दिलजीत दोसांझ और प्रियंका चोपड़ा जी, जो किसानों के लिए लोकल क्रांतिकारियों की भूमिका में दिखे, कम से कम एक वीडियो के माध्यम से किसानों को यह बताएं कि उनको विरोध किस बात का करना है, दोनों किसानों को भड़का कर गायब हो गए हैं, और देखे किसानों की और देश की ये हालत है'।

विज्ञापन
Farmer Protest Kangana Ranaut angry on Priyanka Chopra and Diljit Dosanjh said they provoke Farmer
कंगना रणौत - फोटो : twiiter@KanganaTeam

कंगना रणौत ने अपने अगले ट्वीट में लिखा, 'जब प्रसिद्ध और जाने माने कलाकार मासूमों को भड़काते हैं, देश में शाहीन बांग जैसे दंगे/किसान आंदोलन जैसे विरोध करवाते हैं तो क्या सरकार को उनके खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई या केस नहीं करना चाहिए? क्या इस तरह की देश विरोधी गतिविधियों में खुल कर हिस्सा लेने वालों के लिये कोई सजा नहीं?' सोशल मीडिया पर कंगना रणौत का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। 



पढ़ें: अंकिता लोखंडे को अपना 'फर्स्ट किस' वीडियो साझा करना पड़ा भारी, ट्रोलर्स बोले- 'दीदी आप सुशांत को भूल गईं'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed