कृषि कानूनों को लेकर पूरे देश में सरकार के खिलाफ किसानों का गुस्सा जारी है। बीते कुछ समय से किसान सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा जता रहा हैं। वहीं उनके इस विरोध प्रदर्शनों में देश की कई बड़ी हस्तियां भी शामिल हो रही हैं। कई फिल्मी सितारे भी किसानों के विरोध प्रदर्शनों का समर्थन कर रहे हैं। अब अभिनेता सोनू सूद ने भी किसानों का समर्थन किया है।
किसानों के समर्थन में उतरे सोनू सूद, सोशल मीडिया पर कही ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनू सूद बॉलीवुड के उन कलाकारों में से एक हैं जो परेशान, गरीब और जरूरमंद लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। बहुत से लोग सोनू सूद से सोशल मीडिया के जरिए भी मदद मांगते रहते हैं। जिनके लिए अभिनेता हर समय तैयार रहते हैं। अब सोनू सूद ने किसानों के लिए अपनी आवाज उठाई है सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
सोनू सूद ने किसानों के लिए अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'किसान है हिंदुस्तान'। सोशल मीडिया पर सोनू सूद का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेता के कई फैंस उनके इस ट्वीट को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। इससे पहले सोनू सूद अपने एक फैंस से मिलने की वजह से काफी सुर्खियों में थे।
किसान है हिंदुस्तान।
हाल ही में सोनू सूद का एक फैन बिहार से मुंबई तक साइकिल से निकल पड़ा, जिसके लिए अभिनेता ने फ्लाइट टिकट बुक करवाई थी। साइकिल के सहारे बिहार से मुंबई जाकर सोनू सूद से मिलने वाले शख्स का नाम अरमान था। उन्होंने फैसला किया है कि वह सोनू सूद से मिलकर उनका धन्यवाद करेंगे। अरमान अभिनेता का यह धन्यवाद लॉकडाउन के दौरान बिहार के लोगों की निस्वार्थ मदद करने की वजह करना चाहते हैं। अरमान का मानना है कि सोशल मीडिया के जरिए सोनू सूद को हर कोई धन्यवाद दे् रहा है। इसलिए वह अभिनेता से मिलकर धन्यवाद करना चाहिए हैं।
वहीं सोनू सूद को जब यह पता चला कि अरमान उनसे मिलने के लिए बिहार से मुंबई साइकिल के सहारे आ रहे हैं तो उन्होंने उसका फ्लाइट का टिकट करवाया है। इस बात की जानकारी खुद सोनू सूद ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'बिहारी बाबू आप हमारे मेहमान रहेंगे। साइकिल से क्यों फ्लाइट से बुलाते हैं आपको। वापिस अपनी साइकल के साथ फ्लाइट में जाएंगे।'
पढ़ें: शानदार एथलीट और अभिनेता हैं प्रवीण कुमार सोबती, कई मेडल जीतने के बाद 'भीम' बनकर घर-घर में हुए मशहूर