'फैशन का पैशन' कॉलम में आज हम बात करेंगे उन एक्ट्रेस की जो इस हफ्ते अपनी ड्रेस की वजह से यूजर्स ने निशाने पर रही। तो चलिए आपको बताते हैं कौन से स्टार ने सबसे ज्यादा अपनी ड्रेस की वजह से सुर्खियां बटोरी।
सैंटा की ड्रेस में शर्लिन चोपड़ा ने की अजीबो-गरीब हरकतें तो सोनम कपूर को यूजर्स ने बताया 'चुड़ैल'
बॉलीवुड अदाकारा शर्लिन चोपड़ा अपने बोल्ड और हॉट अवतार से सोशल मीडिया पर छाईं रहती हैं। वह अक्सर अपने फैंस के साथ अपनी हॉट तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। लोगों को भी उनकी एक झलक पाने का बेसब्री से इंतजार रहता है। क्रिसमस के मौके पर शर्लिन ने अपने फैंस को खास अंदाज में विश किया। शर्लिन का यह लुक जहां बहुत सारे लोगों को पसंद आ रहा है, वहीं बहुत सारे लोग को उनका यह अंदाज बिल्कुल अच्छा नहीं लगा। यूजर्स ने उनकी फोटो और वीडियो पर अश्लील और भद्दे कमेंट करने शुरू कर दिए।
#christmaseve #christmascheer video by @malaysompura 🌟✨ Thx @makeuphairbyvidyajagtap 💞
A post shared by Sherlyn Chopra (@sherlynchopra) on
सोनम ने हाल ही में अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है, जिसमें वो ब्लू कलर की स्कर्ट और ब्लेजर में नजर आ रही हैं। सोनम कपूर का यह ड्रेस Dalood कलेक्शन का है। अपने इस लेटेस्ट एक्सपेरिमेंट में सोनम लोगों को इम्प्रेस करने में फेल हो गईं। दरअसल, लोगों को उनका यह लुक समझ ही नहीं आया। सोशल मीडिया पर लोग उनके इस लुक का मजाक बना रहे हैं। एक यूजर ने सोनम के इस लुक पर कमेंट कर बकवास बताया। एक दूसरे यूजर ने लिखा- चुड़ैल लग रही हो।
A post shared by SonamKAhuja (@sonamkapoor) on
इतना ही नहीं सोनम अपने एक और पोस्ट की वजह से भी इस हफ्ते ट्रोल हुईं। सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'मैं ये देखकर बहुत खुश हूं कि एक्टर्स अपने नए आउटफिट की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। इससे नए डिजाइनर्स को बढ़ावा मिला है।' इसके साथ ही सोनम ने अपनी बहन रिया कपूर और द हाउस ऑफ पिक्सल को टैग करते हुए लिखा- मुझे खुशी होती है कि हमने यह ट्रेंड शुरू किया।
सोनम के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। लोग सोनम के पति आनंद अहूजा को टैग करते हुए लिख रहे हैं कि वह अपनी पत्नी को समझाए। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- 'भाइयों और बहनों इस साल का आखिरी Joke सोनम कपूर ने किया है। इसके साथ ही कई लोगों ने उन्हें शर्म करने की बात कहीं।'
