फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fat 2 Fit: कभी ऐसे दिखने लगे थे कपिल शर्मा, वजन कम करने के लिए करते थे ये सब

Sat, 29 Jun 2019 08:58 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 29 Jun 2019 08:58 AM IST
विज्ञापन
Fat 2 Fit Kapil Sharma On His Weight Gain
Kapil Sharma - फोटो : file photo
कपिल शर्मा इन दिनों अपने कॉमेडी शो को लेकर काफी चर्चा में हैं। उनके 'द कपिल शर्मा शो' को दर्शक शुरू से ही पसंद करते आए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इस शो के साथ कपिल ने काफी लंबे समय बाद छोटे पर्दे पर वापसी की थी ?वहीं पर्दे से दूर रहने के दौरान कपिल शर्मा अपनी फिटनेस को लेकर काफी सुर्खियों में रहे थे। 
Fat 2 Fit Kapil Sharma On His Weight Gain
kapil sharma - फोटो : file photo
'द कपिल शर्मा शो' से पहले कपिल एक के बाद कई गलत वजहों से चर्चा में थे। हालात ये हो गए थे कि उनके शो 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' से प्रोड्यूसर्स ने हाथ खींच लिया और शो को बंद करना पड़ा। इसके बाद कपिल काफी लंबे वक्त तक मीडिया के सामने नजर नहीं आए। इसके बाद अचानक कपिल को स्पॉट किया गया। तस्वीरों में कपिल का पहले से काफी ज्यादा वजन बढ़ा हुआ था। यहां तक कि कुछ लोग तो उन्हें पहचान भी नहीं पाए थे। 

 
Fat 2 Fit Kapil Sharma On His Weight Gain
Kapil Sharma - फोटो : file photo
उनके वजन बढ़ने की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर जैसे ही आईं चर्चा का विषय बन गईं। कपिल को इस तरह देख सोशल मीडिया पर लोग उनके कम बैक करने और वजन को लेकर सवाल पूछने लगे। कपिल ने भी फैंस के सवालों का जवाब दिया और लगातार जानकारी सोशल मीडिया पर देते रहे। खबरों की मानें तो कपिल शर्मा ने अपना वजन कम करने के लिए न केवल जिम में रेगुलर समय बिताया बल्कि अपनी डाइट पर भी काफी ध्यान दिया।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#punjab #amritsar #jalandhar #kulche😜 #mathicholle #Lassi = 5 kg weight gain 🙈

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Fat 2 Fit Kapil Sharma On His Weight Gain
The Kapil Sharma Show - फोटो : twitter
लंबे वक्त बाद कपिल ने फिर से टीवी पर कमबैक किया। कपिल इस वक्त द कपिल शर्मा शो कर रहे हैं। शो ऑनएयर होते ही कपिल को टीआरपी में फायदा हुआ था। वहीं इस हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट में सबसे ज्यादा नुकसान कपिल शर्मा हो हुआ है। कपिल का शो न केवल लगातार टॉप 5 से बाहर चल रहा है बल्कि इस बार तो टॉप 10 लिस्ट में एकदम कगार पर पहुंच गया है। वहीं कपिल शर्मा के 'द कपिल शर्मा शो' में हर बार कोई ना कोई नया मेहमान आता है। इस बार उनके शो में बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत के साथ फिल्म और शो प्रोड्यूसर एकता कपूर भी नजर आएंगी। 
विज्ञापन
Fat 2 Fit Kapil Sharma On His Weight Gain
Kapil Sharma and Ekta Kapoor - फोटो : instagram
इस शो का प्रोमो सामने आ गया है जिसमें कपिल 'टीवी सीरियल की क्वीन' एकता कपूर से कुछ ऐसा कह देते हैं जिसे सुनकर एकता खिलखिलाकर हंसने लगती हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को कपिल शर्मा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में आप देखेंगे कि एकता कपूर और मल्लिका शेरावत के साथ तुषार कपूर भी हैं। इस वीडियो में कपिल कहते हैं कि 'मैंने एकता से एक बात सीखी है। कोई भी आर्टिस्ट ज्यादा तंग कर रहा हो तो उसकी फोटो पर माला डाल दो।' कपिल की यह बात सुनकर एकता जोर से हंसने लगती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed