{"_id":"5d1b532c8ebc3e3cd3711cdc","slug":"fat-2-fit-transformation-of-bollywood-actress-bhumi-pednekar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Fat 2 Fit: अपनी पहली फिल्म में ऐसी दिखीं थीं भूमि पेडनेकर, ऐसे कम किया 30 किलो वजन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Fat 2 Fit: अपनी पहली फिल्म में ऐसी दिखीं थीं भूमि पेडनेकर, ऐसे कम किया 30 किलो वजन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Tue, 02 Jul 2019 08:11 PM IST
विज्ञापन
bhumi pednekar
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर बड़े पर्दे पर अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों को जीत चुकी हैं। उन्होंने साल 2015 में फिल्म 'दम लगा के हइशा' से बॉलीवुड का सफर शुरू किया था। इस फिल्म में उनका किरदार एक घरेलू पत्नी का था, जिसमें वह काफी मोटी दिखाई दी हैं। इस किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अपनी पहली फिल्म में भूमि पेडनेकर का वजन करीब 85 किलो था।
Trending Videos
Bhumi Pednekar
- फोटो : file photo
उस किरदार को देख चुके लोगों ने कभी ऐसा सोचा न होगा कि भूमि कभी ग्लैमरस भी दिख सकती हैं। हर कोई उनमें आए ट्रांसफॉर्मेशन को देख हैरान हो गया था। आपके भी मन में यह सवाल होगा कि वजन घटाने के साथ-साथ स्लिम फिगर मेंटेन करने के लिए उन्होंने ऐसा क्या किया ? 'दम लगा के हइशा' के बाद भूमि ने अपनी आने वाली फिल्म के लिए अपना वजन 30 किलो तक कम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
bhumi pendekar
- फोटो : social media
इसके लिए भूमि ने अपने खाने पर भी सख्ती बरती थी। वजन कम करने के दौरान भूमि ने बताया था कि फिट होने के लिए वो डाइट का खासा ख्याल रख रहीं थीं। उन्होंने अपने आप को रिफाइंड ऑयल, चीनी, सेचुरेटेड फैट्स, गेहूं और पनीर जैसी चीजों से काफी दूर किया। वो नट्स, बाजरा, ब्राउन राइस और प्रोटीन युक्त फूड खाती थीं।
Ayushmann Khurrana and Bhumi Pednekar
- फोटो : social media
वहीं फिल्म 'दम लगा के हइशा' के लिए उन्होंने अपना वजन बढ़ाया था। भूमि रोजाना नाश्ते, लंच और डिनर में बटर चिकन और दाल मखनी खाती थीं। हालांकि फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद वो अपने नॉर्मल रूटीन पर आ गई थीं। उन्होंने बताया कि शूटिंग खत्म होने के बाद वो अपनी मां के हाथों का बना खाना खाती थीं।
विज्ञापन
bhumi pednekar
- फोटो : file photo
इतना ही नहीं भूमि पेडनेकर वजन कम करने के लिए बैडमिंटन खेलती थीं, हर रोज 10 से 15 मिनट तक एक्सरसाइज करती थीं और ग्रीन टी पीती थीं। इस तरह उन्होंने अपना वजन 30 किलो तक कम कर लिया। भूमि पेडनेकर काफी स्लिम हो चुकी हैं। आखिरी बार वह फिल्म सोनचिड़िया में नजर आई थीं।

कमेंट
कमेंट X