{"_id":"677e7106e49b1a230e06a313","slug":"fateh-actor-sonu-sood-says-in-industry-most-of-actor-keep-bodyguards-not-for-safety-but-to-draw-attention-2025-01-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sonu Sood: 'एक्टर्स पब्लिसिटी के लिए बॉडीगार्ड से करवाते हैं हंगामा', सोनू सूद ने खोला बॉलीवुड का कच्चा चिट्ठा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sonu Sood: 'एक्टर्स पब्लिसिटी के लिए बॉडीगार्ड से करवाते हैं हंगामा', सोनू सूद ने खोला बॉलीवुड का कच्चा चिट्ठा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Wed, 08 Jan 2025 06:05 PM IST
सार
सोनू सूद ने हाल ही में एक अभिनेता का उदाहरण साझा किया, जिसका नाम उन्होंने बताने से इनकार कर दिया और कहा कि वह एक बॉडीगार्ड के साथ ऐसी जगह पहुंचे जहां कोई नहीं था और उन्होंने ऐसे अभिनय किया जैसे कि वह भीड़ के बीच से गुजर रहे हों।
विज्ञापन
1 of 5
सोनू सूद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद मुखर होकर बोलने के लिए जाने जाते हैं। वह राजनीतिक मुद्दों पर भी अपने विचार खुलकर रखते हैं। वह सोशल मीडिया पर भी खूब सक्रिय रहते हैं। अभिनेता इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'फतेह' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। सोनू सूद फिल्म का खूब प्रमोशन कर रहे हैं। साथ ही इंडस्ट्री की कई छुपी बातों का खुलासा भी कर रहे हैं। अब हाल ही में, अभिनेता ने बताया है कि कुछ अभिनेता लोगों का अटेंशन लेने के लिए अपने बॉडीगार्ड से हंगामा करवाते हैं।
2 of 5
सोनू सूद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पब्लिसिटी के लिए कलाकार करते हैं ये काम
हाल ही में जिस्ट के साथ एक साक्षात्कार में, सोनू सूद ने बॉलीवुड कलाकारों पर कटाक्ष किया है और कहा है कि कुछ लोग कैमरे के पीछे भी काफी अच्छी एक्टिंग करते हैं। अभिनेता ने कहा, "मुझे लगता है कि बॉलीवुड के लोगों के सिर्फ कैमरे के आगे की एक्टिंग करनी चाहिए। जैसे ही कैमरा बंद हो जाए, उन्हें एक्टिंग करनी भी बंद कर देनी चाहिए। हालांकि, कुछ लोगों से इतना भी नहीं होता है, उनकी पूरा जीवन हर समय एक्टिंग करने में ही निकल जाता है।"
फैंस से बातचीत करना सोनू को है पसंद
अभिनेता ने आगे कहा, कई बार वीडियो वायरल होते हैं कि किसी कलाकार के बॉडीगार्ड ने हंगामा कर कर दिया। कई लोग बॉडीगार्ड साथ लेकर जाते हैं। यहां तक कि मैं भी बड़े इवेंट्स में बॉडीगार्ड साथ लेकर जाता हूं। हालांकि, मैं अपने बॉडीगार्ड से कहता हूं कि मुझे लोगों के बीच में जाने दो क्योंकि मुझे उनसे बातचीत करना पसंद है। कई कलाकार इसका भी पब्लिसिटी के इस्तेमाल करते हैं।"
लोगों की अटेंशन पाने के लिए सोनू रखते थे बॉडीगार्ड
सोनू ने यह भी बताया कि बॉलीवुड में कई लोग बॉडीगार्ड सिर्फ अटेंशन लेने के लिए रखते हैं। अभिनेता ने कहा, उन्होंने कहा, "उनमें से कई लोग एयरपोर्ट पर भी अपने बॉडीगार्ड रखते हैं और फिर वे वहां पूरा तमाशा बनाते हैं। एक बार मैंने एक बॉडीगार्ड से बात की और पूछा, 'तुम तमाशा क्यों बना रहे हो? क्या तुम शांति से नहीं चल सकते?' उसने कहा, 'नहीं सर, हमें ड्रामा करने के निर्देश दिए गए हैं।"
विज्ञापन
5 of 5
सोनू सूद
- फोटो : इंस्टाग्राम @sonu_sood
लोग नहीं करेंगे नोटिस
बॉडीगार्ड ने अभिनेता से कहा कि अगर ऐसा नहीं किया तो हम पर चिल्लाया जाएगा। सोनू ने कहा कि इसलिए बहुत से अभिनेता लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए अपने साथियों के साथ ये सब ड्रामा करते हैं क्योंकि उन्हें बस इस बात का डर होता है कि अगर वे बिना ड्रामा के किसी जगह पर जाएंगे तो लोग उन्हें नोटिस नहीं करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।