फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fateh-Game Changer Collection Day 8: बॉक्स ऑफिस पर ‘फतेह’ का खेल हो रहा खत्म, ‘गेम चेंजर’ के लिए बची उम्मीद

Fri, 17 Jan 2025 09:26 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 17 Jan 2025 09:26 PM IST
सार

सोनू सूद की बॉलीवुड फिल्म ‘फतेह’ और साउथ एक्टर राम चरण की पैन इंडिया फिल्म ‘गेम चेंजर’ ने हफ्ते भर पहले बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी थी। दोनों ही फिल्मों ने कोई बहुत अच्छा कलेक्शन नहीं किया है। जानिए, 8वें दिन फिल्म ‘फतेह’ और ‘गेम चेंजर’ की कितनी हुई कमाई। 

विज्ञापन
Fateh And Game Changer Movie Box Office Collection Day 8 Sonu Sood Ram Charan Film Total Earning
गेम चेंजर और फतेह - फोटो : इंस्टाग्राम

एक्टर सोनू सूद ने फिल्म ‘फतेह’ से डायरेक्टर के तौर बॉलीवुड में एक नई शुरुआत की। इस फिल्म से उन्हें काफी उम्मीदें थीं। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का हाल काफी बुरा नजर आ रहा है। वहीं राम चरण की पैन इंडिया फिल्म ‘गेम चेंजर’ का भी कुछ अच्छा हाल बॉक्स ऑफिस पर नहीं है। हफ्ते भर बाद ही दोनों फिल्मों की कमाई में भारी गिरावट आई है। सोनू सूद और राम चरण की स्टार पावर भी दर्शकों को थिएटर तक लाने में कामयाब नहीं हो रही है। जानिए, इन दोनों फिल्मों ने 8वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया।

Fateh And Game Changer Movie Box Office Collection Day 8 Sonu Sood Ram Charan Film Total Earning
गेम चेंजर, फतेह - फोटो : यूट्यूब

आठवें दिन का कलेक्शन 
अभी तक हासिल जानकारी के अनुसार फिल्म ‘फतेह’ ने कुल 11.27 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, यह फिल्म की आठ दिनों की कमाई है। अगर आठवें दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ‘फतेह’ ने 17 लाख रुपये ही अब तक बटोरे हैं। वहीं फिल्म ‘गेम चेंजर’ ने अब तक कुल 119.41 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। आठवें दिन इस फिल्म ने 1.76 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। यह कलेक्शन सभी भाषाओं को मिलाकर है। 



 

Fateh And Game Changer Movie Box Office Collection Day 8 Sonu Sood Ram Charan Film Total Earning
गेम चेंजर, फतेह - फोटो : इंस्टाग्राम

ये फिल्में बजट नहीं कर पा रहीं वसूल 
फिल्म ‘फतेह’ और ‘गेम चेंजर’ ने अब तक जितनी भी कमाई की है, उसमें वह अपने बजट के आधे तक भी नहीं पहुंच पाई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ‘फतेह’ का बजट लगभग 40 करोड़ रुपये है, वहीं ‘गेम चेंजर’ का बजट 450 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। ऐसे में यह दोनों ही फिल्में हफ्ते भर बाद भी अपने बजट को वसूलने में नाकाम नजर आ रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Fateh And Game Changer Movie Box Office Collection Day 8 Sonu Sood Ram Charan Film Total Earning
गेम चेंजर, फतेह - फोटो : इंस्टाग्राम

बढ़ने वाली हैं मुश्किलें 
शुक्रवार यानी 17 जनवरी को थिएटर में नई फिल्में रिलीज हुईं। ऐसे में फिल्म ‘फतेह’ और ‘गेम चेंजर’ की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। दोनों ही फिल्मों को वैसे ही दर्शक नहीं मिल रहे हैं, ऐसे में आने वाले दिनों में कॉम्पिटिशन बढ़ने के कारण इनकी कमाई और कम हो सकती है। 

 

विज्ञापन
Fateh And Game Changer Movie Box Office Collection Day 8 Sonu Sood Ram Charan Film Total Earning
फिल्म 'फतेह' और 'गेम चेंजर' के सीन - फोटो : सोशल मीडिया

दर्शकों को नहीं भाया एक्शन-ड्रामा 
फिल्म ‘फतेह’ और ‘गेम चेंजर’ दोनों ही फिल्मों में भरपूर मसाला था। सोनू सूद की फिल्म ‘फतेह’ में एक्शन की डोज थी और साइबर क्राइम जैसा सब्जेक्ट भी था। वहीं राम चरण की फिल्म ‘गेम चेंजर’ में पॉलिटिकल ड्रामा के साथ एक्शन देखने को मिला। लेकिन दोनों ही फिल्में दर्शकों को ज्यादा दिन तक पसंद नहीं आईं। हफ्ते भर बाद ही दोनों फिल्मों की कमाई घट रही है। इस तरह देखा जाए तो दर्शकों ने ‘फतेह’ और ‘गेम चेंजर’ को नाकार दिया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed