{"_id":"678fafac71cbf6bbbd0912a1","slug":"fateh-game-changer-movie-box-office-collection-day-12-sonu-sood-ram-charan-movie-total-earning-2025-01-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Fateh-Game Changer Collection Day 12: 'फतेह' बढ़ी अपनी हार की तरफ, 'गेम चेंजर' का बचा है अभी खेल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Fateh-Game Changer Collection Day 12: 'फतेह' बढ़ी अपनी हार की तरफ, 'गेम चेंजर' का बचा है अभी खेल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Tue, 21 Jan 2025 08:03 PM IST
सार
आरआरआर जैसी मेगा हिट फिल्म देने वाले साउथ एक्टर राम चरण की पैन इंडिया फिल्म ‘गेम चेंजर’ दर्शकों को थिएटर तक लाने में कामयाब नहीं हो रही है। वहीं सोनू सूद के डायरेक्शन में बनीं पहली फिल्म ‘फतेह’ का शुरुआत से बुरा हाल है। जानिए, इन दोनों फिल्मों ने 12वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया।
विज्ञापन
1 of 5
गेम चेंजर और फतेह
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
एक्टर सोनू सूद ने एक्शन फिल्म ‘फतेह’ के जरिए बतौर निर्देशक बॉलीवुड में करियर शुरू करने की ठानी, लेकिन उनकी यह कोशिश नाकाब होती हुई नजर आ रही है। सोनू की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा कलेक्शन नहीं कर रही है। वहीं साउथ के पॉपुलर स्टार राम चरण की पैन इंडिया फिल्म ‘गेम चेंजर’ भी दर्शकों को लुभा नहीं पा रही है। एक साथ रिलीज हुई इन दोनों फिल्म ने 12वें दिन कितनी कमाई की, जानिए।
2 of 5
फिल्म 'फतेह' और 'गेम चेंजर' के सीन
- फोटो : सोशल मीडिया
12वें दिन का कलेक्शन
अभी तक हासिल जानकारी के अनुसार सोनू सूद की फिल्म ‘फतेह’ ने कुल 12.5 करोड़ रुपये की कमाई की है। अगर 12वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात की जाए तो इसने मंगलवार को 1 लाख रुपये ही अभी तक तक बटोरे हैं। इस तरह ‘फतेह’ लगभग ना के बराबर ही बिजनेस बॉक्स ऑफिस पर कर रही है। राम चरण की फिल्म ‘गेम चेंजर’ की स्थिति ‘फतेह’ से थोड़ी अच्छी दिख रही है। इस फिल्म ने अब तक कुल 126.93 करोड़ रुपये का कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर किया है। 12वें दिन भी इस फिल्म ने अब तक 53 लाख रुपये कमाए हैं। यह कमाई सभी भाषाओं को मिलाकर है।
3 of 5
गेम चेंजर, फतेह
- फोटो : यूट्यूब
अभी भी बजट वसूलने से दूर
फिल्म ‘फतेह’ और ‘गेम चेंजर’ ने अब तक जितनी भी कमाई की है, उसमें वह अपने बजट के आधे तक भी नहीं पहुंच पाई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ‘फतेह’ का बजट लगभग 40 करोड़ रुपये है, वहीं ‘गेम चेंजर’ का बजट 450 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। ऐसे में यह दोनों ही फिल्में अपने बजट को वसूलने में नाकाम नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फतेह और गेम चेंजर
- फोटो : इंस्टाग्राम
क्या है इन फिल्मों की कहानी
फिल्म ‘फतेह’ और ‘गेम चेंजर’ दोनों ही फिल्मों की कहानी बहुत अलग नहीं थी। ऐसी मसाला फिल्में पहले भी बॉलीवुड, साउथ में बन चुकी हैं। सोनू सूद की फिल्म ‘फतेह’ में एक्शन की डोज थी और साइबर क्राइम जैसा सब्जेक्ट भी था। वहीं राम चरण की फिल्म ‘गेम चेंजर’ में पॉलिटिकल ड्रामा के साथ एक्शन देखने को मिला। लेकिन दोनों ही फिल्में दर्शकों को ज्यादा दिन तक पसंद नहीं आईं।
आजाद-इमरजेंसी से टक्कर
शुक्रवार यानी 17 जनवरी को फिल्म ‘आजाद’ और ‘इमरजेंसी’ भी रिलीज हुई हैं। इन दोनों फिल्मों के बीच ‘गेम चेंजर’ और ‘फतेह’ का बिजनेस बंट गया है। ऐसे में पहले ही ये फिल्में दर्शकों के लिए तरस रही थीं, अब इनकी मुश्किल और बढ़ जाएगी। इसका असर ‘गेम चेंजर’ और ‘फतेह’ के कलेक्शन पर आने वाले दिनों में साफ नजर आएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।