फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fateh-Game Changer Collection Day 13: 'फतेह' की रफ्तार बहुत धीमी, 'गेम चेंजर' का खेल बरकरार, जानिए कलेक्शन

Wed, 22 Jan 2025 09:00 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 22 Jan 2025 09:00 PM IST
सार

Fateh-Game Changer Collection Day 13: सोनू सूद के डायरेक्शन में बनी पहली फिल्म ‘फतेह’ की बॉक्स ऑफिस पर पहले ही हफ्ते में सांस फूलने लगी थी। इस फिल्म ने अब तक बहुत कम कमाई की है। वहीं साउथ एक्टर राम चरण की पैन इंडिया फिल्म ‘गेम चेंजर’ भी दर्शकों का जीत जीतने में नाकामयाब रही। जानिए, इन दोनों फिल्मों ने 13वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया। 

विज्ञापन
Fateh Game Changer Movie Box Office Collection Day 13 Sonu Sood Ram Charan Movie Total Earning
फिल्म गेम चेंजर, फतेह - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद को फिल्म ‘फतेह’ से काफी उम्मीद थी, इस फिल्म से उनकी दोहरी मेहनत जुड़ी है। फिल्म में अभिनय करने के साथ इसके निर्देशन की जिम्मेदारी भी सोनू ने ही उठाई थी। यह उनके डायरेक्शन में बनी पहली फिल्म है। लेकिन फिल्म ‘फतेह’ बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं कर सकी है। इसी के साथ साउथ एक्टर राम चरण की पैन इंडिया फिल्म ‘गेम चेंजर’ भी रिलीज हुई थी। इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेस अब तक बहुत अच्छी नहीं रही है। जानिए, इन दोनों एक्टर्स की फिल्मों ने 13वें दिन कितनी कमाई की। 

Fateh Game Changer Movie Box Office Collection Day 13 Sonu Sood Ram Charan Movie Total Earning
फतेह और गेम चेंजर - फोटो : इंस्टाग्राम

13वें दिन का कलेक्शन 
अभी तक हासिल जानकारी के अनुसार सोनू सूद की फिल्म ‘फतेह’ ने कुल 12.67 करोड़ रुपये का बिजनेस बॉक्स ऑफिस पर किया। 13वें दिन की कमाई की बात की जाए तो फिल्म ने अब तक 11 लाख रुपये की कमाई की है। 12वें दिन इस फिल्म ने दिन के आखिर तक 16 लाख रुपये बटोर लिए थे। इस तरह देखा जाए तो 13वें दिन फिल्म की कमाई में गिरावट आई है। राम चरण की फिल्म ‘गेम चेंजर’ की स्थिति ‘फतेह’ से थोड़ी बेहतर है। इस फिल्म ने अब तक कुल 127.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। अगर 13वें दिन की कमाई की बात की जाए ‘गेम चेंजर’ ने 55 लाख रुपये बटोर लिए हैं। फिल्म की यह कमाई सभी भाषाओं को मिलाकर है। 

 

Fateh Game Changer Movie Box Office Collection Day 13 Sonu Sood Ram Charan Movie Total Earning
गेम चेंजर - फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan

हिंदी पट्टी में नहीं चला गेम चेंजर का जादू 
फिल्म ‘फतेह’ का तो बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत से बुरा हाल है। लेकिन राम चरण की फिल्म ‘गेम चेंजर’ से मेकर्स को काफी उम्मीद थी। इन दिनों साउथ की फिल्में हिंदी पट्टी में खूब चल रही हैं, ‘पुष्पा 2’ के बाद से साउथ फिल्म मेकर्स अपनी फिल्मों को हिंदी पट्टी के दर्शकों के लिए भी अच्छे से डब करते हैं। लेकिन फिल्म ‘गेम चेंजर’ का जादू हिंदी पट्टी में नहीं चल पा रहा है, वहीं साउथ में भी यह फिल्म बहुत अच्छा परफॉर्म नहीं कर रही है। अब तक फिल्म अपना बजट वसूलने से काफी दूर है। ‘गेम चेंजर’ का बजट 450 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fateh Game Changer Movie Box Office Collection Day 13 Sonu Sood Ram Charan Movie Total Earning
फिल्म 'फतेह' और 'गेम चेंजर' के सीन - फोटो : सोशल मीडिया

दूसरी फिल्मों से टक्कर 
शुक्रवार यानी 17 जनवरी को फिल्म ‘आजाद’ और ‘इमरजेंसी’ भी रिलीज हुई हैं। इन दोनों फिल्मों के बीच ‘गेम चेंजर’ और ‘फतेह’ का बिजनेस बंट गया है। ऐसे में पहले ही ये फिल्में दर्शकों के लिए तरस रही थीं, अब इनकी मुश्किल और बढ़ जाएगी। इसका असर ‘गेम चेंजर’ और ‘फतेह’ के कलेक्शन पर आने वाले दिनों में साफ नजर आएगा। आने वाले शुक्रवार को नई फिल्में रिलीज होंगी, ऐसे में ‘फतेह’ और ‘गेम चेंजर’ की दिक्कत और बढ़ जाएगी। 

 

विज्ञापन
Fateh Game Changer Movie Box Office Collection Day 13 Sonu Sood Ram Charan Movie Total Earning
गेम चेंजर और फतेह - फोटो : इंस्टाग्राम

हटकर नहीं फिल्म की स्टोरी लाइन 
फिल्म ‘फतेह’ और ‘गेम चेंजर’ जैसी फिल्में दर्शक पहले भी देख चुके हैं। ऐसी मसाला फिल्में पहले भी बॉलीवुड, साउथ में बन चुकी हैं। सोनू सूद की फिल्म ‘फतेह’ में साइबर क्राइम जैसा सब्जेक्ट नजर आया, साथ ही एक्टर ने खूब एक्शन सींस भी दिए। लेकिन दर्शक फिर भी इंप्रेस नहीं हुए। राम चरण की फिल्म ‘गेम चेंजर’ का पॉलिटिकल ड्रामा, एक्शन भी दर्शकों को नहीं जमा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed