{"_id":"679102734d709515b20fdeda","slug":"film-chhaava-trailer-launch-actor-vicky-kaushal-rashmika-mandanna-share-shooting-experience-2025-01-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Film Chhaava: विक्की कौशल-रश्मिका कैसे बने संभाजी-येसूबाई? 'छावा' के ट्रेलर लॉन्च पर साझा किया एक्सपीरियंस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Film Chhaava: विक्की कौशल-रश्मिका कैसे बने संभाजी-येसूबाई? 'छावा' के ट्रेलर लॉन्च पर साझा किया एक्सपीरियंस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Wed, 22 Jan 2025 08:07 PM IST
सार
हाल ही में फिल्म ‘छावा’ का ट्रेलर लॉन्च इवेंट मुंबई में हुआ। इस मौके पर फिल्म के लीड एक्टर्स विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना मौजूद रहे। दोनों ने फिल्म में काम करने के अपने अनुभव और अपने किरदारों को कैसे निभाया, इस बारे में ट्रेलर लॉन्च इवेंट में डिटेल में बताया।
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'छावा' में विक्की कौशल छत्रपति संभाजी महाराज के किरदार में
- फोटो : यूट्यूब-MaddockFilms
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
फिल्म ‘छावा’ एक्टर विक्की कौशल के लिए एक खास फिल्म है, इस फिल्म में वह मराठा इतिहास के एक बहादुर शासक संभाजी महाराज की भूमिका में नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में विक्की ने फिल्म में संभाजी महाराज के किरदार को निभाने के लिए जो तैयारियां कीं, उसके बारे में डिटेल में बताया। साथ ही फिल्म में छत्रपति संभाजी महाराज की पत्नी येसूबाई का रोल एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना निभा रही हैं। एक्ट्रेस भी इस फिल्म का हिस्सा बनकर काफी खुश हैं।
2 of 5
फिल्म 'छावा' के एक दृश्य में विक्की कौशल
- फोटो : यूट्यूब-MaddockFilms
डायरेक्टर की सलाह को माना
विक्की कौशल ‘छावा’ फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर बताते हैं कि जब वह फिल्म से जुड़ी रिसर्च पढ़ते थे, हिस्ट्री के बारे में जानते तो एक ही सवाल डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर से करते कि वह छत्रपति संभाजी महाराज के किरदार के लिए तैयारी कैसे करें? विक्की बताते हैं कि उनके सवाल के जवाब में डायरेक्टर लक्ष्मण कहते थे कि जब तुम संभाजी के किरदार में रहो तो वह बस शेर नजर आएं। वह चले तो शेर दिखें, वह दहाड़े तो शेर दिखें। इसी सलाह को मानते हुए विक्की कौशल ने अपना किरदार फिल्म में निभाया।
3 of 5
फिल्म 'छावा' के अपने किरदारों में विक्की-रश्मिका
- फोटो : यूट्यूब- MaddockFilms
प्राउड फील कर रहे हैं विक्की-रश्मिका मंदाना
विक्की कौशल आगे कहते हैं कि वह संभाजी महाराज का रोल निभाकर गर्व महसूस कर रहे हैं। वहीं फिल्म में रश्मिका मंदाना भी येसूबाई का रोल करके काफी खुश हैं। वह ट्रेलर लॉन्च पर कहती हैं- ‘मुझे पता नहीं कि कैसे डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर ने मुझे येसूबाई के रोल में कास्ट करने का सोचा लेकिन मैं इस फिल्म का हिस्सा बनकर खुश हूं।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म 'छावा' में छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में विक्की कौशल
- फोटो : इंस्टाग्राम-@maddockfilms
फिल्म में संभाजी महाराज की विजय गाथा
फिल्म ‘छावा’ में मराठा साम्राज्य के इतिहास और गौरव को सिनेमा के पर्दे पर दर्शक जल्द ही देख पाएंगे। फिल्म में संभाजी महाराज के साहस, शासन की कहानी को दिखाया जाएगा। मुगल शासक औरंगजेब से उनकी शत्रुता भी फिल्म में दिखेगी।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म 'छावा' के एक सीन में विक्की कौशल
- फोटो : यूट्यूब- MaddockFilms
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
फिल्म ‘छावा’ 14 फरवरी को रिलीज होने वाली है। फिल्म में विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना के अलावा अक्षय खन्ना भी है, वह औरंगजेब का किरदार निभा रहे हैं। साथ ही फिल्म में आशुतोष राणा, दिव्या दत्ता जैसे उम्दा कलाकार भी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।