अपनी दरियादिली और सामाजिक कार्यों को लेकर चर्चा में रहने वाले अभिनेता सोनू सूद की नई फिल्म आ रही है। नाम है- 'फतेह'। आज सोमवार को उसका ट्रेलर आ गया है। और ट्रेलर भी ऐसा है कि इसमें खून-खराबा जमकर दिखाया है। मतलब, यह फिल्म एक्शन से लबालब है। सोनू सूद के साथ हीरोइन हैं जैकलीन फर्नांडिस।
Fateh Trailer Out: एक्शन से भरपूर 'फतेह' का ट्रेलर रिलीज, दोनों हाथों में बंदूक थामे नजर आए सोनू सूद
Fateh Trailer: अभिनेता सोनू सूद और जैकलीन फर्नांडिस की फिल्म 'फतेह' का ट्रेलर आज सोमवार 23 दिसंबर को जारी हो गया है। इसमें एक्शन का जबर डोज है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्देशन की दुनिया में सोनू सूद की बोहनी
सोनू सूद के लिए यह फिल्म बेहद स्पेशल है। इस फिल्म में अदाकारी के साथ-साथ इसके निर्देशन की कमान भी उन्होंने ही संभाली है। और निर्देशन की दुनिया में वे 'फतेह' के जरिए बोहनी कर रहे हैं। काफी वक्त से सोशल मीडिया पर सोनू सूद इस फिल्म का प्रचार कर रहे हैं और आर इसके ट्रेलर से पर्दा हटा दिया है। यह फिल्म साइबर क्राइम पर आधारित है। अभिनेता एक्शन का दम दिखाते नजर आए हैं।
कब होगी रिलीज?
ट्रेलर की शुरुआत में यह बताया गया है कि फिल्म वास्तविक घटना पर आधारित है। सोनू सूद और जैकलीन के अलावा ट्रेलर में नसीरुद्दीन शाह और विजय राज भी हैं। इस फिल्म के एक्शन सीन को हॉलीवुड तकनीशियनों द्वारा डिजाइन किया गया है। फिल्म 'फतेह' 10 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 2.58 मिनट की अवधि के ट्रेलर में लाइन है, 'अच्छे लोगों के साथ बुरा तो नहीं होता'।
ये खबर भी पढ़ें:
Bigg Boss 18: ईशा सिंह, अविनाश और विवियन को किया घरवालों ने नॉमिनेट, दिए ऐसे कारण, आप भी होंगे हैरान
ट्रेलर देख रोंगेट हो जाएंगे खड़े
सोनू सूद की फिल्म का यूं तो पूरा ट्रेलर ही एक्शन से भरपूर है। लेकिन, सबसे आखिर का दृश्य और उसके साथ का संवाद देखकर आपकी नजरें ठहर जाएंगी। संवाद चलता है, 'अगली बार किरदार ईमानदार रखना जनाजा शानदार निकलेगा'। और दृश्य इससे भी ज्यादा रोंगटे खड़े कर देने वाला है।
ये खबर भी पढ़ें:
Kiara Advani: कियारा आडवाणी ने साझा किया 'धूप' डांस का बीटीएस वीडियो, ऐसे हुई 'गेंम चेंजर' के लिए कोरियोग्राफी
सोनू सूद दान करेंगे फिल्म से होने वाली कमाई
सोनू सूद अपनी इस फिल्म से होने वाली पूरी कमाई दान में देंगे। हाल ही में अभिनेता ने यह एलान किया। सोनू सूद के मुताबिक फिल्म 'फतेह' देश के लोगों के लिए बनाई गई फिल्म है। इससे होने वाली पूरी कमाई वृद्धाश्रम और अनाथालयों में दान की जाएगी। अभिनेता के इस फैसले ने फैंस का दिल जीत लिया है।
संबंधित वीडियो