फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Father’s Day: इन इमोशनल कहानियों ने बच्चों को सिखाए जिम्मेदारियों के सबक, मुफासा इसलिए है नंबर वन

Sun, 16 Jun 2019 11:35 AM IST
अपूर्वा राय मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 16 Jun 2019 11:35 AM IST
विज्ञापन
Father’s Day 2019 These emotional Films teach childrens about the lessons of responsibilities
emotional Films - फोटो : social media

पिता हमारे अस्तित्व का आधार हैं। मां हमें प्यार और ममता देती हैं। पिता हमारे जीवन की मजबूत नींव रखते हैं। दुनिया से लड़कर कैसे अपना मुकाम हासिल करना है यह हौसला हर पिता अपने बेटे को देने की कोशिश करता है। ऐसी तमाम फिल्में हैं जो पिता के त्याग और समर्पण को दिखाती हैं लेकिन रिश्तों की ये सबसे मजबूत डोर सिर्फ इंसानों तक ही सीमित नहीं रही। एनीमेशन फिल्मों के पिता भी किसी से कम नहीं रहे। आइए आपको बताते हैं फादर्स डे पर उन पिताओं के बारे में जिन्होंने अपनी अगली पीढ़ी की सोच बदल दी। देखिए आगे की स्लाइड्स।

Father’s Day 2019 These emotional Films teach childrens about the lessons of responsibilities
the lion king mufasa - फोटो : social media

मुफासा 

फिल्म - द लायन किंग 

बाहर से कठोर पर अंदर से नर्म, दिखने में सख्त पर एक पिता की पूरी जिम्मेदारी समझने वाला है ये मुफासा। फिल्म द लायन किंग में सिम्बा का पिता मुफासा एक आदर्श पिता की छवि को प्रदर्शित करता है। वह अपने बच्चे को सही मार्ग दिखाता है, वह उनका ख्याल रखता है। इस फिल्म के एक संवाद के दौरान मुफासा अपने बेटे सिम्बा से कहता है, "सभी पुराने महान राजा हमें ऊपर से उन सितारों से देखते हैं। जब भी तुम खुद को अकेला महसूस करो तो याद रखना वे राजा हमेशा तुम्हें रास्ता दिखाएंगे।" इस तरह के अनेक हौसलाअफजाई संवाद मुसाफा को एक आदर्श जिम्मेदार पिता के रूप में दिखाते हैं।

Father’s Day 2019 These emotional Films teach childrens about the lessons of responsibilities
finding nemo marlin - फोटो : social media

मर्लिन 

फिल्म - फाइंडिंग निमो 

फाइंडिंग निमो का मर्लिन भी एक आदर्श पिता को प्रदर्शित करता है। मर्लिन पिता की जिम्मेदारी को बखूबी समझता है और उसे पूरी तरह अमल में भी लाता है। निमो के बार बार भूलने पर भी मर्लिन गुस्सा नहीं होता वह निमो को हर बार समझता है और मुश्किल परिस्थिति से निकलने की शिक्षा देता है। साहस, संयम और समझदारी भरे पिता का मर्लिन अच्छा उदाहरण है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Father’s Day 2019 These emotional Films teach childrens about the lessons of responsibilities
brave king fergus - फोटो : social media

किंग फुरगस

फिल्म - ब्रेव 

फुरगस के रूप में डिजनी ने एक और आदर्श पिता का उदाहरण पेश किया। फुरगस का किरदार बाकी के गंभीर पिताओं से एकदम अलग था। मजाकिया और मैत्रीपूर्ण पिता के रूप में फुरगस ने एक अलग तरह के पिता का उदाहरण पेश किया। बेटी मेरिडा के साथ फुरगस का किया गया हर एक संवाद उसको मैत्रीपूर्ण पिता के रूप में दर्शाता है। मजाकिया लहजे के अलवा फुरगस अपनी जिम्मेदारियों को भी बखूबी समझता और निभाता है। 

विज्ञापन
Father’s Day 2019 These emotional Films teach childrens about the lessons of responsibilities
mulan fa zhou - फोटो : social media

फा झोउ 

फिल्म - मूलन

फा झोउ एक अलग तरह के बाप का उदाहरण पेश करता है। वह अपनी बेटी मूलन को सशक्त बनाने के लिए हमेशा उसका साथ देता है। फिर  चाहे उसको जो भी करना पड़े। वह हमेशा अपनी बेटी के साथ खड़ा रहा। फिल्म में एक दृश्य में वह मूलन से कहता है, "तुम्हें बेटी के रूप में पाना मेरे लिए सबसे बड़े सम्मान की बात है।" इस तरह के कई संवाद फिल्म में ही नही बल्कि हमारे वास्तविक जीवन में भी पिता की अहमियत बताते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed