फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Movies: इस साल बाप-बेटे के रिश्तों पर बनी फिल्मों की है जबर्दस्त धूम, यह रही पूरी लिस्ट

Sat, 30 Sep 2023 09:49 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 30 Sep 2023 09:49 AM IST
विज्ञापन
Father Son Based Movies Made A Noise This Year Sunny Deol Gadar 2 OMG 2 SRK Jawan Salman Khan Tiger 3 Animal
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला

'पिता सिर्फ एक रिश्ता नहीं है, वह एक भरोसा होना चाहिए, जो तुम्हें यकीन दिलाए कि अगर पूरी दुनिया भी तुम्हारे सामने खड़ी हो जाए न तो तुम लड़ लोगे!' यह डायलॉग है शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का, जिसे नयनतारा फिल्म में शाहरुख खान से बोलती दिखी हैं। इसके अलावा इस फिल्म में पिता-पुत्र को केंद्र में रखे हुए और भी कई डायलॉग हैं, जो हिट हुए हैं। यह कहानी सिर्फ 'जवान' तक सीमित नहीं हैं। इस साल सिनेमाघरों में पिता-पुत्र के संबंधों पर आधारित फिल्मों की धूम है। कुछ फिल्में रिलीज हो चुकी हैं तो कुछ रिलीज के लिए कतार में हैं। आइए जानते हैं...

Father Son Based Movies Made A Noise This Year Sunny Deol Gadar 2 OMG 2 SRK Jawan Salman Khan Tiger 3 Animal
‘गदर 2' में सनी देओल और मनीष वाधवा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'गदर 2'
11 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म 'गदर 2' बाप-बेटे के रिश्ते पर आधारित है, जहां पिता के रूप में सनी देओल अपने बेटे (उत्कर्ष शर्मा) के लिए पाकिस्तान तक पहुंच गए। जीते (उत्कर्ष शर्मा) जब पाकिस्तान में फंस जाता है, तो वह पाकिस्तानी फौजी अफसर से कहता है, 'दुआ कर कि मेरा बाप यहां ना आए। अगर मेरा बाप यहां आ गया, तो तेरे इतने टुकड़े करेगा, इतने टुकड़े करेगा...' वहीं तारा सिंह भी भले ही घर में जवान बेटे पर हाथ उठा देता हो, लेकिन बेटे के मुसीबत में फंस जाने पर सारे खतरे उठाकर पाकिस्तान चल पड़ता है। इससे पहले बाप से अक्सर नाराज रहने वाला बेटा भी अपने पिता को तलाशने की खातिर दुश्मन मुल्क पाकिस्तान में जाने का जोखिम उठाता है। फिल्म में एक और भावुक कर देने वाला संवाद है, जब जीते एक जगह कहता है, 'जिसके ऊपर पिता का साया है, उसे फिक्र करने की क्या जरूरत!' 

Father Son Based Movies Made A Noise This Year Sunny Deol Gadar 2 OMG 2 SRK Jawan Salman Khan Tiger 3 Animal
ओएमजी 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

'ओएमजी 2'
'गदर 2' के साथ ही रिलीज हुई फिल्म 'ओएमजी 2' भी पिता-पुत्र की कहानी पर आधारित है, जिसमें एक पिता अपने मासूम बेटे के लिए कोर्ट तक जाता है। फिल्म में दिखाया गया कि जब नाबालिग बेटा अपना वीडियो वायरल होने के चलते परेशानी में था और सारी दुनिया उसके खिलाफ थी, तब उसके बाप ने ही उसका पूरी मजबूती से साथ दिया। यही नहीं, वह अपने बेटे की खातिर अपना सब कुछ दांव पर लगाकर सारी दुनिया से भिड़ने से भी नहीं हिचकिचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Father Son Based Movies Made A Noise This Year Sunny Deol Gadar 2 OMG 2 SRK Jawan Salman Khan Tiger 3 Animal
जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'जवान'
शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' में भी बाप-बेटे की कहानी है। फिल्म में शाहरुख पिता और पुत्र की दोहरी भूमिका में हैं। फिल्म का ये डायलॉग खूब हिट हुआ है, 'बेटे को हाथ लगाने से पहले बाप से बात कर!' अभिनय के मामले में भी शाहरुख का पिता के रूप में विक्रम राठौर का किरदार कहीं ज्यादा पसंद किया गया।
Tejas: इस दिन रिलीज होगा 'तेजस' का टीजर, पर्दे पर वायुसेना अधिकारी बनकर देश की रक्षा करती नजर आएंगी कंगना रणौत

विज्ञापन
Father Son Based Movies Made A Noise This Year Sunny Deol Gadar 2 OMG 2 SRK Jawan Salman Khan Tiger 3 Animal
टाइगर 3 - फोटो : सोशल मीडिया

'टाइगर 3'
सलमान खान की आगामी फिल्म 'टाइगर 3' भी बाप-बेटे की कहानी कहती नजर आएगी। बीते दिनों 'टाइगर 3' के मेकर्स ने 'टाइगर का मैसेज' नाम से एक वीडियो रिलीज किया। इसमें 20 साल की सर्विस के बाद टाइगर बने सलमान खान भारत से अपना कैरेक्टर सर्टिफिकेट मांगते नजर आए। वह कहते हैं, 'मेरे बेटे को मैं नहीं, इंडिया बोलेगा कि उसका बाप क्या था? गद्दार या देशभक्त! जिंदा रहा तो आपकी खिदमत में फिर हाजिर नहीं तो जय हिंद'! यह फिल्म भी पिता-पुत्र के रिश्ते पर बनी है। 'टाइगर 3' 10 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Somy Ali: बेहद दर्दनाक था सोमी अली का बचपन, शारीरिक शोषण का शिकार हो चुकी हैं सलमान खान की पूर्व प्रेमिका

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed