फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Father's Day 2022: पिता को दोस्त बनाने का तरीका बताती हैं ये पांच बेहतरीन फिल्में, देखकर हो जाएंगे इमोशनल

Sun, 19 Jun 2022 07:36 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 19 Jun 2022 07:36 AM IST
विज्ञापन
Fathers Day 2022 These Bollywood Movies Show Friendly Role of Dad From Dangal To Chhichhore
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

कहने के लिए पिता बेशक दो शब्दों का एक अक्षर है, लेकिन वह एक ऐसा इंसान होता है, जो अपने बच्चों का असली सुपर हीरो है। हर पिता के लिए बेटी परी होती है, लेकिन वह बेटे से भी उतना ही प्यार करता है। वह अपने बच्चों को बराबर प्यार देता है। उन्हें जिंदगी की हर खुशी देने के लिए वह दिन रात मेहनत करता है ताकि उसके बच्चे अपनी हर जंग को जीत सके। वैसे तो पिता के लिए अपना प्यार जाहिर करने के लिए साल का हर दिन खास है लेकिन फिर भी दुनिया भर में जून के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाता है। ऐसे खास मौके पर आज हम आपके लिए बॉलीवुड की उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें एक पिता को बच्चों के दोस्त और एक असली गुरु के रूप में दिखाया गया है। 

Fathers Day 2022 These Bollywood Movies Show Friendly Role of Dad From Dangal To Chhichhore
दंगल - फोटो : सोशल मीडिया

दंगल
बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली यह फिल्म भारत के पूर्व पहलवान महावीर सिंह फोगाट की जिंदगी पर आधारित है, जिसमें आमिर खान ने महावीर सिंह की भूमिका निभाई थी, जो चार बेटियों के पिता हैं। इस फिल्म में आमिर खान अपनी बेटियों को पहलवानी में उतारने के लिए सिर्फ परिवार ही नहीं बल्कि पूरे गांव के खिलाफ जाते नजर आए थे। फिल्म में एक पिता और बेटी के प्यार को काफी करीब से दिखाया गया है। साथ ही ये भी देखने को मिलता है कि एक पिता समय आने पर अपने बच्चों का गुरु भी होता है। आमिर खान के अलावा, फिल्म में साक्षी तंवर, फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा अहम भूमिका में थीं। 

Fathers Day 2022 These Bollywood Movies Show Friendly Role of Dad From Dangal To Chhichhore
अंग्रेजी मीडियम - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

अंग्रेजी मीडियम
इस फिल्म में दिवंगत अभिनेता इरफान खान ने एक अच्छे पिता का किरदार निभाया था, जो अपनी बेटी के सपने पूरे करने के लिए कड़ी मेहनत करता है। इतना ही नहीं, वह अपनी बेटी को अच्छी से अच्छी पढ़ाई करवाने के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा देते हैं। फिल्म में बेटी का किरदार राधिका मदान ने निभाया था। फिल्म में पिता और बेटी के इस खूबसूरत रिश्ते को हर किसी ने पसंद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fathers Day 2022 These Bollywood Movies Show Friendly Role of Dad From Dangal To Chhichhore
जर्सी - फोटो : अमर उजाला

जर्सी
इस लिस्ट में शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'जर्सी' का नाम भी शामिल है, जिसमें एक पिता और बेटे के मजबूत रिश्ते को दिखाया गया है। फिल्म की कहानी में दिखाया गया है कि कैसे एक पिता अपने बेटे की इच्छा पूरी करने के लिए अपनी जान दांव पर लगा देता है। शाहिद कपूर के साथ फिल्म में मृणाल ठाकुर नजर आई थीं। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म बेशक फेल हो गई थी लेकिन फिल्म की कहानी और कलाकारों की एक्टिंग को हर किसी ने पसंद किया।

विज्ञापन
Fathers Day 2022 These Bollywood Movies Show Friendly Role of Dad From Dangal To Chhichhore
छिछोरे - फोटो : सोशल मीडिया

छिछोरे
फिल्म 'छिछोरे' कॉलेज स्टूडेंट्स की जिंदगी पर आधारित है, जिसमें दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर की जोड़ी को खूब पसंद किया गया। इस फिल्म की कहानी बेशक कॉलेज लाइफ पर है लेकिन फिल्म में पिता (सुशांत) द्वारा अपने बेटे (मोहम्मद समद) को जिंदगी को असली पाठ पढ़ाया जाता है। कहानी में अनिरुद्ध (सुशांत) का बेटा राघव आईआईटी की प्रवेश परीक्षा में फेल होने की वजह से मौत के गले लगाने की कोशिश करता है, जिसके बाद ही अनिरुद्ध अपने बेटे को पास और फेल की एक मजेदार कहानी सुनाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed