{"_id":"5d036a098ebc3e56470ebf43","slug":"fathers-day-special-amitabh-bachchan-against-his-father-in-films","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Father's Day पर देखिए वो 5 फिल्में, जब-जब 'पिता' से बगावत कर बैठे अमिताभ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Father's Day पर देखिए वो 5 फिल्में, जब-जब 'पिता' से बगावत कर बैठे अमिताभ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 16 Jun 2019 04:14 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
amitabh bachchan
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अमिताभ बच्चन कई फिल्मों में पिता का दमदार रोल करते दिखे हैं। 70-80 के दशक की बात करें तो इनमें से कई फिल्मों में उन्होंने ऐसे बेटे का किरदार निभाया है जो अपने पिता से ही बगावत कर लेता है। 16 जून को फादर्स डे है इस मौके पर आपको एंग्री यंग मैन अमिताभ बच्चन के उस रूप को दिखाते हैं जब वो पिता के खिलाफ विद्रोह करते दिखे।
2 of 6
amitabh bachchan and dilip kumar
- फोटो : file photo
शक्ति फिल्म में अमिताभ बच्चन पिता बने दिलीप कुमार के साथ कई बार टकराते हुए दिखे। फिल्म के शुरुआत से लेकर अंत तक किसी न किसी रूप में अमिताभ, दिलीप कुमार के साथ टकराते रहे। इस फिल्म की स्क्रिप्ट जावेद-अख्तर ने इस तरह से लिखी थी कि शह और मात के खेल में कभी बेटा जीतता तो कभी बाप। हालांकि फिल्म के आखिरी सीन में दोनों के बीच का टकराव दूर हो जाता है।
3 of 6
amitabh bachchan and sanjeev kumar
- फोटो : file photo
त्रिशूल फिल्म में अमिताभ बच्चन का टकराव पिता बने संजीव कुमार के साथ होता है। संजीव कुमार अमिताभ की मां को नहीं अपनाते हैं। संजीव कुमार के साथ उनका टकराव जायज और नाजायज की वजह से भी होता है। इस टकराव में पलड़ा अमिताभ का भारी दिखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
amitabh bachchan and pran
- फोटो : file photo
शराबी फिल्म में अमिताभ का टकराव प्राण से होता है। यह टकराव वैचारिक है। अमिताभ अपने पिता को निष्ठुर मानते हैं। वह ऐसा मानते हैं कि उनके पिता ने उनकी परवरिश भावनात्मक तरीके से नहीं की है। वह खुद को शराबी होने की वजह भी प्राण बने अपने पिता को मानते हैं। प्राण और उनके बीच फिल्म के कुछ संवाद दिलचस्प हैं। जहां प्राण उन्हें गैरजिम्मेदार ठहरा रहे हैं तो वही अमिताभ उन्हें दौलत में डूबा हुआ इंसान।
विज्ञापन
5 of 6
amitabh bachchan and amjad khan
- फोटो : file photo
लावारिस फिल्म में अमिताभ बच्चन के पिता अमजद खान होते हैं। पिता के साथ उनके टकराव के सीधे दृश्य तो नहीं हैं लेकिन कई जगह वो अपने पिता को खारिज कर रहे होते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।