{"_id":"5c53220cbdec224bbb2096a0","slug":"fatima-sana-shaikh-speaks-up-relationship-with-aamir-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आमिर खान संग अफेयर पर 'दंगल गर्ल' फातिमा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'लोगों को मैं गलत लगती हूं'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आमिर खान संग अफेयर पर 'दंगल गर्ल' फातिमा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'लोगों को मैं गलत लगती हूं'
एंटरेटनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Thu, 31 Jan 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
fatima sana shaikh and aamir khan
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुपरहिट फिल्म 'दंगल' में नजर आने वाली फातिमा सना शेख का नाम आमिर खान संग बीते दिनों से जुड़ रहा है। ऐसा तब हुआ जब फातिमा को आमिर खान के साथ फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में भी देखा गया। ऐसे में आमिर और फातिमा को लेकर खबरों का बाजार गरम होने लगा था। लेकिन अब जाकर फातिमा ने इन अटकलों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है...आइए जानते हैं आखिर क्या कहा फातिमा ने...
Trending Videos
2 of 5
Fatima Sana Sheikh
फातिमा ने एक इंटरव्यू में इस पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि ' जब ऐसी खबरें आई तो मुझे बुरा लगा और मैं परेशान भी होने लगी, क्योंकि यह पहली बार है जब इतने बड़े प्लेटफॉर्म पर मुझे इस चीज का सामना करना पड़ रहा है, बता दूं कि जिनसे मैं कभी मिली ही नहीं तो वे इस सच्चाई से अवगत नहीं हो सकता, लोगों को जरूर इसकी असलियत पता होनी चाहिए लेकिन इन अफवाहों पर लोगों को लगता है कि मैं बुरी हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Fatima Sana Sheikh
बता दें कि इससे पहले खबर आई थी कि आमिर खान एक बार फिर फातिमा के लिए फिल्म बनाएंगे। उनकी प्रोडक्शन कंपनी के सूत्रों का कहना था कि हाल ही में आमिर खान ने दो कहानियों को पसंद किया था जिनमें से किसी एक पर अगली फिल्म के लिए काम शुरु किया जाएगा और इसमें फातिमा सना शेख को बतौर हीरोइन लिया जाएगा।
4 of 5
aamir khan kiran rao
फिल्म में आमिर खान खुद भी काम करेंगे लेकिन उनका रोल छोटा होगा। सूत्र इस बात से मना करते हैं कि ये फिल्म डियर जिंदगी, शाहरुख खान-आलिया भट्ट जैसी होगी, लेकिन इतना संकेत दे रहे हैं कि आमिर, फातिमा का रोमांटिक एंगल फिल्म का हिस्सा होगा।
विज्ञापन
5 of 5
aamir khan and kiran rao
खबर आ रही थी कि इस रोमांटिक फिल्म के लिए आमिर खान की टीम इस वक्त डायरेक्टर का नाम तय करने में लगी हुई है। सब कुछ ठीक रहा तो ये फिल्म अगले साल मई या जून तक सेट पर जा सकती है। अगर ये फिल्म शुरु होती है तो सबसे ज्यादा दिलचस्प देखने वाली बात ये होगी कि आमिर खान की प्रोडक्शन कंपनी संभालने वाली उनकी पत्नी किरण राव का रिएक्शन क्या होगा। आमिर और फातिमा के रिश्तों को लेकर लंबे समय से गॉसिप गलियारों की चर्चाओं के बीच किरण राव का रिएक्शन ज्यादा अहम हो जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X