मनोरंजन की दुनिया में ऐसे कई सितारे मौजूद हैं जो किसी भी पहचान के मौहताज नहीं हैं। इन सितारों ने इंडसिट्री को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं, जिन्हें खूब सफलता भी मिली हैं। मनोरंजन जगत में शानदार सफलता दर्ज कराने के बाद अपनी फीस में बढ़ाना इन सितारों के लिए आम बात है। आइए नजर डालते हैं कुछ ऐसे सितारों की जिन्होंने अपनी फीस बढ़ाई...
Fee Hike:रश्मिका मंदाना से दीपिका पादुकोण तक, इन 11 सितारों ने सफलता का स्वाद चख बढ़ा दी अपनी फीस
रश्मिका मंदाना
रश्मिका मंदाना आज कल अल्लू अर्जुन के साथ अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म 'पुष्पा: द राइज' की सफलता एंजॉय कर रही हैं। नेशनल क्रश कही जाने वाली अभिनेत्री ने 'पुष्पा' में अपने अभिनय से सभी को प्रभावित किया है। एक रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म के पहले पार्ट के लिए दो करोड़ चार्ज करने वाली रश्मिका ने इसकी दूसरी किस्त के लिए डबल फीस मांगी है।
दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड की डिंपल गर्ल 'दीपिका पादुकोण' ने कथित तौर पर फिल्म 'पद्मावत' के लिए अपनी फीस बढ़ा दी थी। 'संजय लीला भंसाली' के द्वारा निर्देशित फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' के बाद उन्होंने बैक टू बैक हिट फिल्में दी थीं, जिसके बाद से उन्होंने अपनी फीस में बढ़ोतरी कर दी थी।
कंगना रणौत
कंगना रणौत ने अपनी फिल्म 'क्वीन' की सफलता के बाद से अपनी फीस में 50 प्रतिशत की वृद्धि कर दी थी। उन्होंने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'थलाइवी' के लिए 24 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। वह अब फिल्म 'तेजस' और 'धाकड़' में व्यस्त हैं। उनका अपना प्रोडक्शन हाउस भी है।
आयुष्मान खुराना
नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखने वाले सफल अभिनेताओं में आयुष्मान खुराना का नाम सबसे पहले आता है। वह एक ऐसे अभिनेता हैं जो सिर्फ अपनी हिट फिल्मों के लिए ही नहीं बल्कि कंटेंट से प्रेरित फिल्में देने के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में दो करोड़ रुपये चार्ज किए थे लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने 'ड्रीम गर्ल' के हिट होने के बाद से 10 करोड़ रुपये चार्ज करना शुरू कर दिया है।