जैसे जैसे बॉलीवुड के सितारों की फिल्में सुपरहिट होना शुरू होती हैं, वैसे- वैसे ही सेलेब्स की फीस में भी इजाफा होने लगता है। आज के वक्त में सेलेब्स मोटी-मोटी रकम बतौर फीस लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 90 के दशक में उस वक्त के बड़े सितारे कितनी फीस लेते थे। बता दें कि इस खबर में बताए गए आंकड़े 'बुक माय शो' की एक रिपोर्ट के मुताबिक हैं और अमर उजाला इन आंकड़ों की पुष्टि नहीं करता है।
90 के दशक में कितनी फीस लेते थे सनी देओल, सलमान, शाहरुख समेत ये सात सितारे?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान
बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान हाल फिलहाल में फिल्म दबंग 3 को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म के टीजर, पोस्टर और ट्रेलर्स दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है की इस फिल्म के लिए सलमान खान को मोटी फीस मिली है। वैसे सिर्फ आज ही नहीं 90 के दशक में भी सलमान मोटी फीस लेते थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक उस वक्त एक फिल्म के लिए सलमान 25 लाख रुपये फीस लेते थे।
शाहरुख खान
फिल्म जीरो की असफलता के बाद शाहरुख खान ने किसी भी प्रोजेक्ट के लिए हां नहीं कहा है। लेकिन बावजूद इसके शाहरुख खान की तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। वैसे शाहरुख खान का चार्म आज चाहें थोड़ा कम क्यों न हो गया हो लेकिन 90 के दशक में शाहरुख का सिक्का चलता था। रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख उस वक्त एक फिल्म के 35 लाख रुपये चार्ज करते थे।
90 के दशक के सुपरहिट अभिनेता सुनील शेट्टी आज भी फिटनेस में सभी को टक्कर देते हैं। रिपोर्ट की मुताबिक सुनील शेट्टी उस वक्त एक फिल्म के लिए 20 लाख रुपये फीस लेते थे।
आमिर खान
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट फिलहाल अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर बिजी हैं। लाल सिंह चड्ढा हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप का हिंदी रीमेक है। वहीं बात आमिर की फीस की करें तो रिपोर्ट के मुताबिक 90 के दशक में आमिर एक फिल्म के लिए 55 लाख रुपये चार्ज करते थे।