फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Female Detectives in Bollywood: दीपिका, कैटरीना, करीना बन चुकीं पाकिस्तानी जासूस, मिलिए 10 कातिल हसीनाओं से

Fri, 29 Sep 2023 09:49 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 29 Sep 2023 09:49 AM IST
सार

दीपिका पादुकोण से लेकर कैटरीना कैफ तक हिंदी सिनेमा की ये 10 हसीनाएं पाकिस्तानी जासूस बन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा चुकी हैं। 
 

विज्ञापन
Female Detectives in Bollywood from Deepika Padukone to Katrina Kaif meet 10 killer beauties spies
10 कातिल हसीनाएं - फोटो : अमर उजाला

साल 1975 में रिलीज हुई राज कपूर और राजेंद्र कुमार अभिनीत फिल्म ‘दो जासूस’ का टाइटल सॉन्ग है, ‘दो जासूस करें महसूस कि दुनिया बड़ी खराब है...’! अगर हिंदी सिनेमा में दिखाई गई महिला जासूसों की बात करें तो कुछ कुछ यही भाव इन किरदारों के भी हैं। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का एजेंट बनाने की जब भी बात आती है तो चाहें कैटरीना कैफ हों या दीपिका पादुकोण, यशराज फिल्म्स स्पाई यूनीवर्स में बारी महिला जासूसों की ही आती है। जासूसी विषय पर और भी बहुत सारी फिल्में और सीरीज बनी हैं। आइए जानते हैं, इनमें से 10 महिला जासूसों के बारे में...

Female Detectives in Bollywood from Deepika Padukone to Katrina Kaif meet 10 killer beauties spies
वामिका गब्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वामिका गब्बी 

सोनी लिव पर रिलीज हुई निर्माता-निर्देशक विशाल भारद्वाज की सीरीज 'चार्ली चोपड़ा एंड द मिस्ट्री ऑफ सोलांग वैली' में वामिका गब्बी ने  जासूस चार्ली चोपड़ा की भूमिका निभाई है। यह सीरीज अगाथा क्रिस्टी के चर्चित उपन्यास 'द सीटाफोर्ड मिस्ट्री' पर आधरित है। सीरीज की कहानी एक हत्या के इर्द गिर्द घूमती हैं, चार्ली इस हत्या के केस से जुड़ती है और पता लगाती है कि हत्या के पीछे किसका हाथ है? पहली बार वामिका गब्बी ने इस सीरीज में महिला जासूस की भूमिका निभाई है। जासूस चार्ली चोपड़ा की भूमिका में वामिका गब्बी को खूब पसंद किया जा रहा है।   

Female Detectives in Bollywood from Deepika Padukone to Katrina Kaif meet 10 killer beauties spies
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दीपिका पादुकोण 

फिल्म 'पठान' में दीपिका पादुकोण ने आईएसआई की एजेंट रुबिना मोहसिन की भूमिका निभाई है। पठान, रक्तबीज की तलाश में स्पेन जाता है। वहां उसे पता चलता है कि रुबिना मोहसिन आईएसआई की पूर्व एजेंट है। रुबिना मोहसिन, जिम के आदमियों पर हमला करके पठान को बचाती है और वहां से पठान के साथ भाग जाती है। रुबीना खुलासा करती है कि रक्तबीज मास्को में हैं। पठान जब रुबीना के साथ मास्कों जाता है तो रुबीना उसे धोखा देती है और पठान को पुलिस पकड़ लेती है।  सिद्दार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पठान की भूमिका शाहरुख खान और जिम की भूमिका जॉन अब्राहम ने निभाई है। 

Esha Deol: 'एनिमल' का टीजर देख ईशा देओल के उड़े होश, भाई बॉबी देओल की जमकर की तारीफ

विज्ञापन
विज्ञापन
Female Detectives in Bollywood from Deepika Padukone to Katrina Kaif meet 10 killer beauties spies
आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आलिया भट्ट

फिल्म 'राजी' में आलिया भट्ट ने एक महिला जासूस सहमत की भूमिका निभाई है, जो शादी करके पाकिस्तान जाती है।  और,  भारत के लिए जासूसी करती है l एक सच्ची कहानी पर मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आलिया भट्ट और विक्की कौशल की मुख्य भूमिका है। सहमत  की भूमिका मे आलिया भट्ट की खूब तारीफ हुई। इस फिल्म के लिए आलिया भट्ट को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला। अब आलिया भट्ट यशराज स्पाई यूनिवर्स की अगली फिल्म 'वॉर 2' में भी महिला जासूस की भूमिका निभाने जा रही हैं। बाद में अकेले उनके किरदार पर भी एक फिल्म बनाने का निर्माता आदित्य चोपड़ा का इरादा है।

Tumse Na Ho Payega Review: ‘बवाल’ के बाद नितेश ने फिर लगाया गोता, टोटल टाइम वेस्ट फिल्म ‘तुमसे ना हो पाएगा’

विज्ञापन
Female Detectives in Bollywood from Deepika Padukone to Katrina Kaif meet 10 killer beauties spies
तापसी पन्नू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

तापसी पन्नू 

फिल्म 'नाम शबाना' मे तापसी पन्नू ने भारतीय एजेंट की भूमिका में दिखी थीं। यह 2015 की हिट फिल्म 'बेबी' का प्रीक्वल थी। इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से खूब तारीफ मिली थी। इस फिल्म की कहानी तापसी पन्नू के किरदार शबाना खान के ही इर्द -गिर्द घूमती है। शिवम नायर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में  तापसी पन्नू  ने अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया। हालांकि यह फिल्म 'बेबी' जैसी सफल नहीं हुई थी।  

Karisma-Sunjay: संजय से करिश्मा कपूर को हुआ था अरेंज मैरिज वाला प्यार, पति पर गंभीर आरोप लगा लिया था तलाक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed