{"_id":"5d8893678ebc3e93ab3b7e19","slug":"feroz-khan-birthday-here-some-unknown-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान से आकर भारत बसा था इस अभिनेता का परिवार, लव लाइफ को लेकर रहा था चर्चा में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अफगानिस्तान से आकर भारत बसा था इस अभिनेता का परिवार, लव लाइफ को लेकर रहा था चर्चा में
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 23 Sep 2019 03:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
feroz khan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिरोज खान का नाम हिंदी सिनेमा में 70-80 के दशक के सबसे स्टाइलिश हीरो में आता है। उन्हें बॉलीवुड का काऊब्वॉय कहा जाता था। 25 सितंबर 1939 को बंगलुरु में जन्मे फिरोज खान ने अपने शाही अंदाज को कभी नहीं छोड़ा। आगे की स्लाइड में देखिए उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
2 of 5
फिरोज खान
- फोटो : सोशल मीडिया
जुल्फिकार अली शाह खान के घर में जन्मे फिरोज खान एक अभिनेता होने के साथ-साथ निर्माता और निर्देशक भी थे। फिरोज खान का परिवार अफगानिस्तान से भारत पहुंचा था। उनके पिता अफगानिस्तान के गजनी में रहते थे जबकि उनकी मां ईरानी थीं।
3 of 5
फिरोज खान
फिरोज खान को देर रात तक पार्टियां करने का शौक था। उनकी पार्टी में बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारे शामिल होते थेे। फिरोज खान के इस शौक से सभी वाकिफ थे। ऐसी ही एक पार्टी के दौरान फिरोज खान की मुलाकात सुंदरी से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिरोज खान
- फोटो : self
5 साल तक डेट करने के बाद फिरोज और सुंदरी ने 1965 में शादी कर ली। फिरोज खान और सुंदरी के दो बच्चे हुए। बेटी लैला का जन्म 1970 में हुआ था जबकि फरदीन खान का जन्म 1974 में हुआ। उस वक्त खबरें ऐसी थीं कि शादी के कुछ ही सालों बाद सुंदरी को पता चला कि फिरोज किसी लड़की को डेट कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
फिरोज खान
फिरोज की मुलाकात एयरहोस्टेस ज्योतिका धनराजगिर से हुई। ज्योतिका के पिता राजा महेंद्रगिर धनराजगिर थे। पहले तो सुंदरी ने फिरोज को समझाने की खूब कोशिश की लेकिन जब वो नहीं माने तो दोनों एक ही घर में अलग-अलग रहने लगे। वहीं जब ज्योतिका ने शादी की बात की तो फिरोज मुकर गए। ज्योतिका को फिरोज के इस रवैये से झटका लगा था। जिसके बाद वो लंदन में शिफ्ट हो गईं। वहीं शादी के 20 साल बाद साल 1985 में फिरोज खान और सुंदरी के बीच तलाक हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।