आज अपने दौर के मशहूर एक्टर-डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रहे फिरोज खान की डेथ एनिवर्सरी है। 60 और 70 के दशक के चर्चित सितारे रहे फिरोज खान बॉलीवुड में स्टाइल आइकन के रूप में जाने गए। उन्होंने अपने करियर में करीब 60 फिल्मों में काम किया। फिरोज खान अपने अभिनय के लिए तो जाने ही गए साथ ही अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी खूब चर्चा में रहे। आइए जानते हैं उनके बारे में...
Feroz Khan: तलाकशुदा सुंदरी को दिल दे बैठे थे फिरोज खान, इस वजह से टूट गया था दोनों का रिश्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोज खान का जन्म 25 सितंबर 1939 को अफगान पिता और ईरानी मां के यहां जुल्फिकार अली शाह खान के रूप में हुआ। फिरोज खान को बचपन से ही अभिनय की दुनिया आकर्षित करती थी। लेकिन, वह सिर्फ एक अभिनेता बनकर नहीं, बल्कि एक स्टाइल आइकॉन बनने की ख्वाहिश रखते थे। आगे जाकर उनकी यह ख्वाहिश पूरी भी हुई। फिरोज खान ने 1959 में आई फिल्म 'दीदी' के साथ एक्टिंग डेब्यू किया था।
कुछ वर्षों तक फिरोज खान फिल्मों में सपोर्टिंग रोल करते रहे। वर्ष 1965 में आई फिल्म 'ऊंचे लोग' के बाद उन्हें अच्छी पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने जल्द ही एक अभिनेता, निर्देशक और निर्माता के रूप में सफर (1970), अपराध (1972), खोटे सिक्के (1974), धर्मात्मा (1975), कुर्बानी (1980), जांबाज (1986) और यलगार (1992) जैसी फिल्मों के जरिए खुद को स्थापित किया। वर्ष 2007 में आई फिल्म 'वेलकम' में फिरोज आखिरी बार नजर आए। इस फिल्म में उन्होंने अंडरवर्ल्ड डॉन आरडीएक्स के किरदार से दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी।
Bhojpuri : मोनालिसा के पति संग इश्क फरमाएंगी अक्षरा सिंह, पोस्ट शेयर कर एक्ट्रेस ने की फिल्म की घोषणा
निजी जिंदगी की बात करें तो फिरोज खान ने वर्ष 1965 में सुंदरी से शादी की थी। सुंदरी तलाकशुदा महिला थीं, जिनके पहले से एक बेटी थी। कुछ साल के अफेयर के बाद फिरोज और सुंदरी ने शादी रचाई। उनके दो बच्चे एक्टर फरदीन खान और लैला खान हुए। बेशक फिरोज और सुंदरी का प्रेम विवाह हुआ, लेकिन इनका रिश्ता बहुत अच्छा नहीं रहा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुंदरी से शादीशुदा जिंदगी में रहते हुए फिरोज खान का अफेयर एक एयरहोस्टेस से हो गया था, जिसके कारण सुंदरी ने घर छोड़ दिया। हालांकि, बाद में सुंदरी घर लौट आईं, लेकिन फिर भी रिश्ते में आई दरार कम नहीं हुई और 1985 में दोनों का तलाक हो गया।
Priyanka Chopra: पंकज कपूर की एक सलाह ने बदल दी प्रियंका की जिंदगी, कहा- उसके बाद मेरे दिमाग की खिड़की खुल गई
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता फिरोज खान पर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान ने हमेशा के लिए प्रतिबंध लगा दिया था। दरअसल फिरोज खान अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते थे और यही बेबाकी पाकिस्तान के लोगों को पसंद नहीं आई। एक बार फिरोज खान पाकिस्तान में थे जहां उन्होंने बयान दिया, 'भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है। वहां मुस्लिम बहुत तरक्की कर रहे हैं। हमारे राष्ट्रपति एक मुस्लिम हैं और पीएम एक सिख। पाकिस्तान को इस्लाम के नाम पर बनाया गया था लेकिन देखो यहां कैसे मुस्लिम ही एक-दूसरे को मार रहे हैं।' फिरोज खान के इस बयान पर पाकिस्तान में बवाल मच गया। पाकिस्तानी सरकार ने एक्टर पर हमेशा के लिए अपने देश में आने के लिए बैन लगा दिया। वर्ष 2009 में आज ही के दिन कैंसर के चलते फिरोज खान का बेंगलुरू में निधन हो गया था। अपने फैंस की यादों में वह आज भी जिंदा हैं।
Vijay Varma: गुलशन देवैया ने विजय-तमन्ना के रिश्ते पर लगाई मुहर? एक्टर की पोस्ट पर दिया यह रिएक्शन