ऋतिक रोशन की फाइटर जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। हाल ही में फिल्म ट्रेलर जारी किया गया, जिसे लोगों को भरपूर प्यार मिल रहा है। देशभक्ति से भरपूर डायलॉग और इसके शानदार विजुअल इफेक्ट्स, लोगों के दिलों को जीतने में कामयाब रहे हैं। इसे देखने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ गई है। माना जा रहा है कि फिल्म बॉक्स बंपर कलेक्शन करने में कामयाब रही है। ऐसे में आज हम आपको ऋतिक की उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने टिकट खिड़की पर जमकर नोट छापे हैं।
Hrithik Roshan: ऋतिक की इन फिल्मों ने जमकर छापे नोट, लिस्ट में सिद्धार्थ के निर्देशन में बनी दो मूवीज भी शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस लिस्ट में पहला नंबर वॉर का है। फिल्म का निर्देशन फाइटर बनाने वाले सिद्धार्थ आनंद ने किया है। यशराज के स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म ने रिलीज के बाद जमकर धमाल मचाया था। फिल्म ने 53.35 करोड़ से अपनी शुरुआत की थी। वहीं, इसका कुल लाइफटाइम कलेक्शन 318.01 करोड़ रहा था।
ऋतिक रोशन की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में कृष 3 का नाम भी शामिल है। साल 2013 में रिलीज हुई इस फिल्म में ऋतिक सुपरहीरो बनकर बुरी शक्तियों से लड़ते नजर आए थे। बच्चों के साथ यह फिल्म बड़ों को भी खूब पसंद आई थी। राकेश रोशन ने निर्देशन में बनी यह फिल्म उस समय बंपर कमाई करने में सफल रही थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 244.92 करोड़ का कलेक्शन किया था।
एक्शन फिल्म बैंग बैंग का निर्देशन भी सिद्धार्थ आनंद ने किया था। यह फिल्म लोगों को खूब पसंद आई थी। फिल्म में ऋतिक के साथ कैटरीना कैफ भी नजर आई थीं। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म शानदार कमाई करने में कामयाब रही थी। घरेलू टिकट खिड़की पर फिल्म ने 181.03 करोड़ का कलेक्शन किया था।
विकास बहल के निर्देशन में बनी सुपर 30 में ऋतिक रोशन बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ने में सफल रही थी। 11.83 करोड़ से ओपनिंग लेने वाली इस फिल्म ने कुल 146.94 करोड़ का कलेक्शन किया था। इस फिल्म में ऋतिक की अदाकारी की काफी सराहना की गई थी।