सब्सक्राइब करें

10 Indian Super Hero Movies: मार्वल को मारो गोली, भारतीय सिनेमा भी पीछे नहीं, मिलिए 10 देसी सुपरहीरो से

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 16 Jan 2024 08:20 PM IST
विज्ञापन
10 Indian Super Hero Movies Hanuman Brahmastra Krrish 3 Ra one A Flying Jatt Drona Minnal Murali Sniff Baji
भारतीय सुपरहीरो फिल्में - फोटो : अमर उजाला

बरसों बाद भारतीय सिनेमा को एक नया सुपरहीरो हनुमंत तेलुगु फिल्म ‘हनुमान’ में मिला है। फिल्म को हिंदी व अन्य भारतीय भाषाओं में भी डब करके रिलीज किया गया है और फिल्म पहले वीकएंड में ही हिट घोषित हो चुकी हैं। इससे पहले भारतीय सिनेमा में सुपरहीरो कृष के करोड़ों दीवाने रहे हैं। बीच में एक सुपरहीरो कोरोना संक्रमण काल में ओटीटी के जरिये मलयालम फिल्म ‘मिन्नल मुरली’ में भी लॉन्च हो चुका है। मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स के पीछे पागल रही युवा पीढ़ी को भी ये नए देसी सुपरहीरो खूब चौंका रहे हैं। आइए जानते हैं भारतीय सिनेमा में अब तक दिख चुके 10 सुपरहीरो फिल्मों के बारे में...


Jab Mila Tu: गोवा की गलियों से निकली आज के समय की कहानी, नकली एहसास और असली संगीत का अनोखा मेल

Trending Videos
10 Indian Super Hero Movies Hanuman Brahmastra Krrish 3 Ra one A Flying Jatt Drona Minnal Murali Sniff Baji
फिल्म हनुमान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हनुमान (2023)

तेलुगु भाषा में बनी फिल्म 'हनुमान' अखिल भारतीय स्तर पर रिलीज हुई है। यह फिल्म भारतीय सिनेमा के एक नए सुपरहीरो की कहानी है, जिसे  निर्देशक प्रशांत  वर्मा ने बहुत ही कम बजट में बहुत ही भव्य तरीके से पेश किया है। इस फिल्म में अभिनेता तेजा सज्जा  ने हनुमंत की भूमिका निभाई है। इस फिल्म के शानदार वीएफएक्स, विजुअल इफेक्ट, बैकग्राउंड स्कोर व सिनेमैटोग्राफी कमाल के हैं। जा सज्जा, अमृता अय्यर, वरलक्ष्मी शरत कुमार, विनय राय, राज दीपक शेट्टी और वेन्नेला किशोर की मुख्य भूमिकाओं वाली ये फिल्म 12 जनवरी 2024 को रिलीज हुई है । 

विज्ञापन
विज्ञापन
10 Indian Super Hero Movies Hanuman Brahmastra Krrish 3 Ra one A Flying Jatt Drona Minnal Murali Sniff Baji
ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन - शिवा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा (2022)

निर्देशक अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा' में देखा जाए तो अभिनेता रणबीर कपूर का किरदार एक सुपरहीरो का ही है। इस फिल्म में रणबीर कपूर ने शिवा की  भूमिका निभाई है, जिनके पास अलौकिक अग्निअस्त्र है। शिवा के किरदार में रणबीर कपूर की खूब तारीफ हुई। इस फिल्म में  णबीर कपूर, अमिताभ  बच्चन, आलिया भट्ट, मौनी रॉय, डिम्पल  कपाड़िया, नागार्जुन के अलावा शाहरुख खान कैमियो भूमिका मे नजर आए । यह फिल्म 9 सितंबर 2022 को रिलीज हुई। 

10 Indian Super Hero Movies Hanuman Brahmastra Krrish 3 Ra one A Flying Jatt Drona Minnal Murali Sniff Baji
मिन्नल मुरली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मिन्नल मुरली (2021)

मलयालम भाषा में बनी फिल्म 'मिन्नल मुरली'  एक सुपरहीरो फिल्म है। बेसिल जोसेफ के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी एक युवा दर्जी जैसन के जीवन पर आधारित है, जो बिजली गिरने के बाद महाशक्तियां  हासिल कर लेता है और एक सुपरहीरो में बदल जाता है। अभिनेता टोविनो थॉमस ने इस फिल्म में युवा दर्जी जैसन की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म 24 दिसंबर 2021 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। 

विज्ञापन
10 Indian Super Hero Movies Hanuman Brahmastra Krrish 3 Ra one A Flying Jatt Drona Minnal Murali Sniff Baji
भावेश जोशी सुपरहीरो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

भावेश जोशी सुपरहीरो (2018)

अभिनेता अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर फिल्म 'भावेश जोशी सुपरहीरो ' के जरिए सुपरहीरो बनने की कोशिश कर चुके हैं। फिल्म 'मिर्जया' के बाद हर्षवर्धन कपूर की यह दूसरी फिल्म थी। विक्रम मोटवानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में हर्षवर्धन कपूर ने एक  कॉमन मैन की भूमिका निभाई है, जो कुछ परिस्थितियों की वजह से लोगों के लिए सुपरमैन बन जाता है और सच्चाई के लिए लड़ता है। इस फिल्म में  हर्षवर्धन कपूर  का सुपरहीरो का किरदार दर्शकों को रास नहीं आया और फिल्म 'मिर्जया' की तरह असफल रही। फिल्म 'भावेश जोशी सुपरहीरो' सिनेमा घरों में 1 जून 2018 को रिलीज हुई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed