पूर्व मिस यूनिवर्स और अभिनेत्री सुष्मिता सेन बिंदास महिला हैं। अपनी शर्तों पर जिंदगी जीती है। वह निजी जीवन में क्या करती हैं, और इसे लेकर लोग क्या कहते हैं, इसकी वह कतई परवाह नहीं करती। रोहमन शॉल उनकी प्रेम कहानियों के आखिरी किस्सा रहे हैं। ऐसी ही एक प्रेम कहानी के जरिये हाशिये पर पहुंच चुके निर्देशक विक्रम भट्ट भी सुर्खियों में रहने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन, क्या आपको पता है कि सुष्मिता का एक आशिक पाकिस्तान का भी रहा है?
Sushmita Sen: विक्रम भट्ट का खुलासा तो कुछ भी नहीं, विश्वसुंदरी का पाकिस्तान के इस खिलाड़ी से भी रहा रिश्ता
निर्देशक विक्रम भट्ट ने सुष्मिता सेन के साथ अपने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उनका कहना है कि 2006 में आई उनकी फिल्म ‘अनकही’ उनके, सुष्मिता और उनकी पत्नी अदिति के निजी जीवन से प्रेरित है। बता दें कि सुष्मिता सेन और विक्रम भट्ट ने सिमी गरेवाल के टॉक शो में अपने रिश्ते पर खुल कर बात की थी जहां सुष्मिता सेन ने कहा था, ‘विक्रम और उनकी पत्नी साथ नहीं रहते थे और अगर किसी व्यक्ति की शादी खराब हो जाए तो न मैं उस चीज को लेकर दोषी महसूस करूंगी, न ही उस व्यक्ति को दोषी ठहरा सकती हूं।’
विक्रम भट्ट ने बचपन की दोस्त अदिति से शादी रचाई। दोनों के एक बेटी कृष्णा भट्ट भी है जो खुद फिल्म निर्देशक बन चुकी हैं। विक्रम से जब पूछा गया कि उनके निजी जीवन को एक फिल्म के रूप में समाज के सामने लाने पर सुष्मिता और अदिति की क्या प्रतिक्रिया थी इस पर विक्रम ने कहा कि सुष्मिता या अदिति दोनों को ही बुरा नहीं लगना चाहिए क्योंकि फिल्म में उन्होंने सारा दोष और जिम्मेदारी खुद पर ले ली है।
विक्रम भट्ट के अलावा सुष्मिता सेन का नाम पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम, हॉटमेल के फाउंडर सबीर भाटिया, होटेलियर संजय नारंग के साथ भी जुड़ चुका है। खबरों की मानें तो सबीर भाटिया ने सुष्मिता को एक 10.5 कैरेट की चमचमाती अंगूठी भी तोहफे में दी थी। यही नहीं सुष्मिता रणदीप हुड्डा के साथ तीन साल तक रिश्ते में रहीं। ब्रेकअप के बाद रणदीप ने कहा था कि यह रिश्ता टूटना उनके लिए सबसे अच्छी चीज थी और उन्हें एहसास हुआ कि वह इस रिश्ते को कुछ ज्यादा ही समय दे रहे थे।
सुष्मिता सेन ने हमेशा यह बात कही है कि उन्होंने काम से ज्यादा जिंदगी जीने पर ध्यान दिया है इसलिए उन्होंने उतना फिल्में नहीं की जितनी उनकी समकालीन अभिनेत्रियों ने की हैं। सुष्मिता ने ओटीटी पर अपने शो ‘आर्या’ से धमाकेदार एंट्री की हैं जिसमें सुष्मिता के अभिनय की खूब सराहा गया। सुष्मिता ने बीते साल अपनी सीरीज ‘ताली’ में ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट गौरी सावंत की अपने समुदाय के लोगों के उत्थान के लिए किए गए संघर्ष को परदे पर जीवंत किया। इसी सीरीज के रिलीज से पहले सुष्मिता की एक फोटो भगोड़े ललित मोदी के साथ भी वायरल हुई थी, तब कहा गया था कि दोनों के रिश्ते बहुत अंतरंग हो चुके हैं।
Hanuman: इस फिल्म के लिए हटा दिए गए सुपरहिट ‘हनुमान’ के शोज, तेलुगु सिनेमा में सनसनीखेज साजिश का खुलासा