बॉबी देओल 'एनिमल' की सफलता से नई बुलंदियों को छू रहे हैं हैं। रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर की यह फिल्म साल 2023 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी। फिल्म में खतरनाक खलनायक अबरार हक की भूमिका निभाने वाले बॉबी एक बार फिर नए रोल करने के लिए तैयार हैं। वहीं, पिछले कुछ दिनों से खबर आ रही थी कि बॉबी देओल नितेश तिवारी की रामायण का भी हिस्सा होंगे। हालांकि, अभी तक यह तय नहीं है कि नितेश तिवारी 'रामायण' पर आधारित कोई फिल्म बनाने वाले हैं।
Bobby Deol: नितेश तिवारी की रामायण में कुंभकरण बनेंगे बॉबी देओल? अभिनेता की टीम ने उठाया सच से पर्दा
हाल ही में अफवाहें थीं कि बॉबी देओल नितेश तिवारी निर्देशित 'रामायण' का हिस्सा होंगे । हालांकि, अभिनेता की टीम ने पुष्टि कर बताया कि यह रिपोर्ट्स झूठी हैं। बॉबी की टीम के एक प्रवक्ता ने बताया है कि बॉबी रामायण का हिस्सा नहीं हैं। वे फिलहाल सूर्या अभिनीत अपनी अगली फिल्म 'कांगुवा' में व्यस्त हैं।
Bigg Boss 17: अंकिता लोखंडे की सपोर्ट में आई सुशांत सिंह राजपूत की बहन, कही यह बात
इसके अलावा, कथित तौर पर बॉबी 'स्टारडम' सीरीज का हिस्सा होंगे, जिसका निर्देशन आर्यन खान ने किया है। हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बॉबी सीरीज में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
बड़े पर्दे पर शाहरुख-सनी देओल की वापसी से खुश हैं रानी, किंग खान के साथ काम करने की जताई इच्छा
वहीं, पिछले दिनों खबर आई थी कि नितेश तिवारी एंड कंपनी की 'रामायण' में राजकुमारी कैकेयी की भूमिका निभाने के लिए लारा दत्ता से बातचीत चल रही है। नितेश तिवारी ऐसे अभिनेताओं को लेना चाहते हैं, जो भारतीय इतिहास की सबसे कालातीत कहानी से संबंधित पात्रों को निभाने में सक्षम हों। उनका मानना है कि लारा दत्ता राजा दशरथ की तीसरी पत्नी राजकुमारी कैकेयी की भूमिका निभाने के लिए बिल्कुल सही हैं।
ऋतिक रोशन से पहले ये सितारे बने वायुसेना अधिकारी, लिस्ट में जान्हवी कपूर तक का नाम शामिल
बॉबी देओल का वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता अपनी आगामी फिल्म 'एनबीके 109' में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन साउथ सिनेमा स्टार नंदमुरी बालकृष्ण करने वाले हैं। यह फिल्म नंदमुरी बालकृष्ण के करियर की 109वीं फिल्म है। इसलिए इस फिल्म का शीर्षक 'एनबीके 109' रखा गया है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में बॉबी देओल का काफी अहम किरदार होगा।