फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: यूनिफॉर्म में जलवा बिखेर चुकी हैं ये बॉलीवुड की बालाएं, लिस्ट में दीपिका का नाम भी हुआ शामिल

Tue, 16 Jan 2024 11:57 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Tue, 16 Jan 2024 11:57 PM IST
सार

आइए आज हम उन अभिनेत्रियों के बारे में जानेंगे जिन्होंने हिंदी फिल्मों में वर्दी वाली भूमिकाएं निभाई हैं। 

विज्ञापन
Bollywood Actresses Who Created Magic in Armed Forces Uniforms Deepika Padukone Kangana
तब्बू - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन की दमदार एक्शन से सजी फिल्म 'फाइटर' रिलीज को तैयार है। हाल ही में इस फिल्म के ट्रेलर को रिलीज किया गया और दर्शकों में अभी से इस फिल्म को लेकर एक अलग किस्म की दीवानगी देखी जा रही है। इस फिल्म में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण एयरफोर्स ऑफिसर की भूमिका में दिखाई देंगी। दीपिका पादुकोण एयरफोर्स की यूनिफार्म में बेहद जंच रही हैं। आइए आज हम उन अभिनेत्रियों के बारे में जानेंगे, जिन्होंने हिंदी फिल्मों में वर्दी वाली भूमिकाएं निभाई हैं।  


Sushmita Sen: विक्रम भट्ट का खुलासा तो कुछ भी नहीं, विश्वसुंदरी का पाकिस्तान के इस खिलाड़ी से भी रहा रिश्ता

Bollywood Actresses Who Created Magic in Armed Forces Uniforms Deepika Padukone Kangana
तब्बू - फोटो : सोशल मीडिया
तब्बू 

अपनी दमदार अभिनय के लिए मशहूर तब्बू जब भी कोई किरदार निभाती हैं, उस किरदार को वे अमर कर देती हैं। अपनी कई फिल्मों में रोमांटिक अभिनेत्री की भूमिका निभा चुकी तब्बू ने जब 'दृश्यम' फिल्म में पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाई थी, तब उनके इस नए अवतार को देखकर लोग दंग रह गये थे। तब्बू पुलिस ऑफिसर की यूनिफॉर्म में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

Bollywood Actresses Who Created Magic in Armed Forces Uniforms Deepika Padukone Kangana
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत 
अपने बेबाक बयान और निडर अंदाज के लिए मशहूर कंगना रणौत भी बड़े पर्दे पर यूनिफॉर्म में नजर आ चुकी हैं। कंगना अपनी फिल्म 'तेजस' में वायु सेना के पायलट की भूमिका में दिखाई दी थीं। दर्शकों को कंगना का वर्दी वाला लुक बेहद पसंद आया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कंगना 'विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान' और उनकी वर्दी से से काफी प्रभावित थीं । 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actresses Who Created Magic in Armed Forces Uniforms Deepika Padukone Kangana
रानी मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
रानी मुखर्जी 

'कुछ-कुछ होता है' में रानी मुखर्जी 'टीना' के रोल में नजर आई थीं। तब किसने सोचा होगा कि एक दिन यही अभिनेत्री 'मर्दानी' जैसी फिल्में भी करेंगी। 'मर्दानी' फिल्म में रानी मुखर्जी भी पुलिस ऑफिसर की यूनिफॉर्म में दिखाई दी थीं। दर्शकों को उनका पुलिस ऑफिसर वाला ये लुक काफी पसंद आया था। 

विज्ञापन
Bollywood Actresses Who Created Magic in Armed Forces Uniforms Deepika Padukone Kangana
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
करीना कपूर

करीना कपूर ने 'कभी खुशी, कभी गम' में 'पूजा' का किरदार निभाया था। लोग उनके इस रोल के दीवाने हो गए थे। दर्शकों को आज भी करीना का 'पूजा' वाला लुक याद है। करीना जो भी किरदार निभाती हैं, उसमें जान डाल देती हैं। अपने स्टाइलिश अंदाज के लिए मशहूर करीना 'अंग्रेजी मीडियम' में पुलिस ऑफिसर की भूमिका में दिखाई दी थीं। दर्शक उनके इस लुक को भी देख कर दंग रह गए थे। करीना पुलिस की यूनिफार्म में बला की खूबसूरत लग रहीं थीं। 
Hanuman: इस फिल्म के लिए हटा दिए गए सुपरहिट ‘हनुमान’ के शोज, तेलुगु सिनेमा में सनसनीखेज साजिश का खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed