फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fighter Trailer: थलसेना दिवस पर आया वायुसेना पर बनी फिल्म का ट्रेलर, दीपिका की गैरमौजूदगी से शुरू हुई खुसफुस..

Mon, 15 Jan 2024 03:14 PM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 15 Jan 2024 03:14 PM IST
विज्ञापन
Fighter: Fans disappointed by Deepika Padukone absence at Siddharth Anand Hrithik Roshan Film Trailer launch
'फाइटर' ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मकर संक्रांति के दिन अभिनेता ऋतिक रोशन सिनेमा की नई संक्रांति लेकर आए हैं। उनकी नई फिल्म 'फाइटर' का ट्रेलर सोमवार को मुंबई में लॉन्च हुआ। हाल ही में रिलीज हुई अभिनेत्री कंगना रणौत की फिल्म ‘तेजस’ जैसी ही फिल्म की कहानी इसके ट्रेलर के मुताबिक दिख रही है। दोनों की कहानी एयरफोर्स के फायटर पायलटों के पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में दुश्मनों के अड्डे तबाह करने के किस्से सुनाती दिख रही है। थलसेना दिवस पर लॉन्च हुए इस ट्रेलर में वायुसेना के जांबाजों के करतब कंप्यूटर ग्राफिक्स इमेजिंग और स्पेशल विजुअल इफेक्ट्स के जरिए दिखाए गए हैं, लेकिन देशभक्ति से लबरेज इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर फिल्म की हीरोइन दीपिका पादुकोण ही लापता रहीं।

Fighter: Fans disappointed by Deepika Padukone absence at Siddharth Anand Hrithik Roshan Film Trailer launch
'फाइटर' ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'फाइटर' का थ्रीडी में ट्रेलर देखने के बाद ऋतिक रोशन के फैंस के बीच काफी उत्सुकता देखने को मिली। ऋतिक रोशन का 10 जनवरी को जन्मदिन था, उनके प्रशंसक 'बिलेटेड बर्थडे' चिल्ला चिल्ला कर ऋतिक रोशन को जन्मदिन की बधाई देते नजर आए। फिल्म 'फाइटर' में पहली बार ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण साथ काम कर रहे हैं।

Fighter: Fans disappointed by Deepika Padukone absence at Siddharth Anand Hrithik Roshan Film Trailer launch
'फाइटर' ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'फाइटर' के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के साथ फिल्म 'बैंग बैंग' और 'वॉर' में काम करने के बाद ऋतिक रोशन फिल्म 'फाइटर' में तीसरी बार काम कर रहे हैं। ऋतिक रोशन ने कहा, 'मैं इस बात को लेकर बहुत उत्साहित हूं कि एक बार फिर सिड (सिद्धार्थ आनंद)  के साथ काम करने का मौका मिला है।' ट्रेलर लांच के दौरान ऋतिक रोशन के फैंस सीटी बजा बजाकर खूब उत्साह में दिखे। ऋतिक रोशन ने अपने प्रशंसकों का आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fighter: Fans disappointed by Deepika Padukone absence at Siddharth Anand Hrithik Roshan Film Trailer launch
अनिल कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ट्रेलर लॉन्च के मौके पर पर अभिनेता अनिल कपूर को ऋतिक रोशन ने फिल्म 'फाइटर' टीम का सबसे जवान सदस्य बताया। अनिल कपूर ने कहा, 'फिल्म 'फाइटर' में मेरे लिए काम करना एक अविश्वसनीय यात्रा रही है। उम्मीद करता हूं कि ऐसी यात्रा आगे भी जारी रहेगी। इस फिल्म ने मुझे अनुशासन में रहना, खुद की इज्जत करना सिखाया है। आज आर्मी दिवस है। ऐसे दिन पर फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ है, इसके लिए मैं सभी को धन्यवाद देता हूं।'
Shashika Mooruth: मिलिए दक्षिण अफ्रीका की ‘मीरा’ से, ‘सलार’ के गाने ‘काली’ ने दिलाई दुनिया भर में शोहरत

विज्ञापन
Fighter: Fans disappointed by Deepika Padukone absence at Siddharth Anand Hrithik Roshan Film Trailer launch
'फाइटर' ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सिद्धार्थ आनंद ने कहा, 'फिल्म 'फाइटर' 25 जनवरी को रिलीज हो रही हैं। मैं चाहता हूं कि ऐसा ही उत्साह बना रहे। मेरे लिए ऐसी फिल्म बनाना आसान नहीं था। मैंने और भी एक्शन फिल्में बनाई हैं, लेकिन इस फिल्म का निर्माण करना मेरे लिए एक नई यात्रा रही है, सबने बहुत मेहनत की और साथ दिया है। इस फिल्म के निर्माण में मेरी पूरी टीम का बहुत बड़ा सहयोग रहा है। अभी भी हमारी टीम इस प्रोजेक्ट को अंतिम रूप देने में बहुत मेहनत कर रही है।'
इस दिन रिलीज होगी अदा शर्मा की 'बस्तर द नक्सल स्टोरी', जारी हुआ फिल्म का नया पोस्टर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed