Bastar The Naxal Story: इस दिन रिलीज होगी अदा शर्मा की 'बस्तर द नक्सल स्टोरी', जारी हुआ फिल्म का नया पोस्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्मित और सुदीप्तो सेन के जारी निर्देशित अदा शर्मा की फिल्म 'बस्तर द नक्सल स्टोरी' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। अब निर्माताओं ने फिल्म के नए पोस्टर जारी किए हैं, जिसके साथ फिल्म की नई रिलीज डेट का भी खुलासा हुआ है। यह फिल्म अब 15 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार है।
MONDAY FLASHBACK: ऋषि कपूर के लिए रोज नए व्यंजन परोसती थीं नीतू, खाने में दोहराव पर नाराज हो जाते थे चिंटू जी!
फिल्म के तीन पोस्टर सामने आए हैं। पहले पोस्टर में कई लोगों को बीच सड़क पर फासी पर लटकाया हुआ दिखाया गया है। वहीं अन्य पोस्टर में कमांडो बनीं अदा शर्मा का गंभीर अंदाज नजर आ रहा है। वे नक्सल प्रभावित इलाके में आतंकवादियों से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और देश के लोगों को बचाने के मिशन पर हैं।
अब अयोध्या में आशियाना बनाएंगे बिग बी? मेगास्टार ने श्रीराम की नगरी में खरीदा प्लॉट!
इससे पहले अदा शर्मा ने फिल्म के मुहूर्त की तस्वीर साझा करते हुए शूटिंग की जानकारी दी थी। वे फिल्म में नीरजा माधवन की भूमिका में नजर आएंगी। तस्वीरें साझा करते हुए अदा ने कैप्शन में लिखा था, 'बस्तर: द नक्सल स्टोरी, द केरल स्टोरी के निर्माताओं और टीम की ओर से आपने 'द केरल स्टोरी' में शालिनी उन्नीकृष्णन के रूप में मेरे प्रदर्शन के लिए जितना प्यार दिया, मुझे आशा है कि आप बस्तर में नीरजा माधवन को देंगे। शूट आज से शुरू हो रहा है। सुदीप्तो सर ने मुझे सख्त निर्देश दिए हैं कि अगले तीन महीने के लिए हंसना मना है।'
Shashika Mooruth: मिलिए दक्षिण अफ्रीका की ‘मीरा’ से, ‘सलार’ के गाने ‘काली’ ने दिलाई दुनिया भर में शोहरत
विपुल अमृतलाल शाह के जरिए निर्मित और आशिन ए शाह के जरिए सह-निर्मित 'बस्तर: द नक्सल स्टोरी' सुदीप्तो सेन के जरिए निर्देशित है, जिसमें अदा शर्मा मुख्य भूमिका में होंगी। सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले बनी यह फिल्म लास्ट मॉन्क मीडिया के सहयोग से बनाई गई है। पहले यह फिल्म फिल्म पांच अप्रैल, 2024 को रिलीज होनी थी। वहीं अब यह 15 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में आएगी।
K J Joy Passes Away: मशहूर मलयालम संगीत निर्देशक के जे जॉय का निधन, 77 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस