फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fighter Day 1 Collection: 'कृष 3' से भी कम रही फिल्म ‘फाइटर’ की ओपनिंग, ऋतिक की ब्रांड वैल्यू का कड़ा इम्तिहान

Thu, 25 Jan 2024 09:29 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 25 Jan 2024 09:29 PM IST
विज्ञापन
Fighter first day collection is less than half of his last hit film war directed by siddarth anand
फाइटर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

करीब दो सौ करोड़ रुपये की लागत से बनी वॉयकॉम 18 स्टूडियोज की फिल्म ‘फाइटर’ के कदम पहले दिन से ही लड़ख़ड़ाते दिख रहे हैं। फिल्म अपनी लागत का बीस फीसदी कलेक्शन पहले दिन कर पाने में नाकाम होती नजर आ रही है और फिल्म के पहले दिन का जितना कलेक्शन शुरुआती रुझानों के अनुसार होता दिख रहा है, वह उनकी पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘वॉर’ के पहले दिन के कलेक्शन के आधे से भी कम है। फिल्म ‘वॉर’ का निर्देशन भी फिल्म ‘फाइटर’ के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने ही किया है। फिल्म ‘फाइटर’ के प्रचार से दीपिका पादुकोण के रिलीज के एक दिन पहले तक दूर ही रहने की वजह भी अब सामने आ रही है।


Fighter Movie Review: आसमानी मोहब्बत की बार बार रुलाने वाली कहानी, ऋतिक व दीपिका साथ हों, तो फिर और क्या चाहिए

Fighter first day collection is less than half of his last hit film war directed by siddarth anand
फाइटर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय सितारों में शुमार रहे ऋतिक रोशन की ब्रांड वैल्यू बॉक्स ऑफिस पर हाल के बरसों में तेजी से घटी है। उनकी पिछली सुपर हिट फिल्म पांच साल पहले 2019 में आई थी। इस फिल्म ने पहले दिन 53.25 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन करते हुए पहले हफ्ते में ही 238.35 करोड़ रुपये कमा लिए थे। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 318.01 करोड़ रुपये की कमाई की थी। करीब 170 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म की कुल कमाई करीब 475 करोड़ रुपये रही थी। इसके बाद रिलीज हुई ऋतिक रोशन की फिल्म ‘विक्रमवेधा’ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 78.66 करोड़ रुपये ही कमा पाई थी और उनकी फ्लॉप फिल्मों में गिनी गई थी।

Fighter first day collection is less than half of his last hit film war directed by siddarth anand
फाइटर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ऋतिक रोशन को बड़े परदे पर दीपिका पादुकोण के साथ देखने के लिए उनके प्रशंसक काफी बेचैन रहे हैं। निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने अपनी पिछली फिल्म ‘पठान’ की मेकिंग के दौरान ही जब अपनी नई फिल्म ‘फाइटर’ का एलान इन दोनों सितारों को लेकर किया था, तो लोगों ने इसका जोर शोर से स्वागत भी किया। लेकिन, 25 जनवरी को रिलीज फिल्म ‘फाइटर’ उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है। फिल्म को लेकर कहीं किसी तरह का कोई उत्साह नहीं है। फिल्म की मार्केटिंग इतनी खराब रही है कि फिल्म के सितारों के इंटरव्यू तक पूरी मीडिया का मेला जुटाकर रिलीज के सिर्फ दो दिन पहले करा दिए। इस दिन पहली बार फिल्म की हीरोइन दीपिका पादुकोण इसके प्रचार के लिए सार्वजनिक रूप से नजर आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fighter first day collection is less than half of his last hit film war directed by siddarth anand
फाइटर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सिद्धार्थ आनंद कहते तो हैं कि उन्होंने जब दीपिका पादुकोण को ये फिल्म सुनाई थी तो उनका रोल ऋतिक के बराबर ही एक्शन और इमोशन वाला बताया था लेकिन फिल्म देखने के बाद लोगों को सिद्धार्थ की ये बात सही नहीं लग रही है। फिल्म के लिए सिद्धार्थ ने एक बेहद ही मादक गीत ‘इश्क जैसा कुछ’ शूट कर लिया लेकिन ये गाना फिल्म में नहीं रहेगा, ये बात दीपिका को जब पता चली तो उनका मूड उखड़ गया। फिल्म को लेकर आखिर तक मची रही अफरातफरी का आलम ये रहा कि बुधवार की दोपहर तक फिल्म का थ्रीडी प्रिंट ही इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए उपलब्ध नहीं था।

विज्ञापन
Fighter first day collection is less than half of his last hit film war directed by siddarth anand
फाइटर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

खराब मार्केटिंग और जरूरत से कम प्रचार ने भी फिल्म ‘फाइटर’ को काफी नुकसान पहुंचाया है। आमतौर पर किसी फिल्म का अपने बजट के 20 फीसदी या उससे अधिक कलेक्शन पहले दिन करने पर उसके घरेलू बॉक्स ऑफिस पर हिट होने की उम्मीदें बढ़ जाती हैं। इस लिहाज से ऋतिक रोशन के सामने पहली चुनौती फिल्म ‘फाइटर’ की ओपनिंग कम से कम 40 करोड़ रुपये तक लाने की है, जिसमें वह विफल होते नजर आ रहे हैं। फिल्म के सुबह के शोज खाली रहे थे। दोपहर में फिल्म ने कुछ रफ्तार पकड़ी थी लेकिन शाम और रात के शोज ने फिल्म के लिए चुनौती बढ़ा दी। आखिरी सूचना मिलने तक फिल्म ‘फाइटर’ की ओपनिंग सिर्फ 23 करोड़ रुपये की होती दिख रही है। इससे ज्यादा ओपनिंग तो ऋतिक रोशन की फिल्म ‘कृष 3’ ने 10 साल पहले ली थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed