बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार जॉनी लीवर ने अपनी कॉमेडी से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। वहीं, अब उनकी बेटी जैमी लीवर तेलुगु फिल्म से अभिनय करियर में कदम रखने जा रही हैं। जैमी लीवर भी बहुमुखी प्रतिभा के लिए जानी जाती हैं। अभिनेत्री ने साझा किया है कि जब उन्होंने कॉमेडी में अपनी यात्रा शुरू की, तो उनके पिता जॉनी लीवर ने उन्हें बॉलीवुड में एक सफल कॉमेडियन बनने के लिए कोई रास्ता नहीं दिखाया।
Jamie Lever: पिता के नाम के बगैर जैमी को मिला था इंडस्ट्री में काम, जॉनी लीवर ने नहीं किया बेटी का मार्गदर्शन!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में, एक इंटरव्यू में जैमी ने याद किया कि उन्हें पहला ब्रेक सोनी टीवी के कॉमेडी सर्कस से मिला था, जहां उन्हें उनके स्टेज नाम का इस्तेमाल करके काम पर रखा गया था और निर्माताओं को इस बात का अंदाजा नहीं था कि वे जॉनी लीवर की बेटी को काम पर रख रहे हैं। जैमी ने कहा, “पिताजी नहीं चाहते थे कि मैं उस पर शो पर काम करूं। उनका कहना था कि मुझे नहीं पता कि यह कैसा होगा और तुम कैसे काम करोगी।'
Kriti Sanon: कृति सेनन ने हासिल किया खास मुकाम, अभिनेत्री को यूएई में मिला गोल्डन वीजा
जैमी ने शो में काम करने के अपने अनुभव का खुलासा किया और बताया, “मैं कलाकारों और क्रू मीट में सुदेश, कृष्णा और भारती से मिली। उन्होंने मेरी रैगिंग शुरू कर दी। उन्होंने मुझसे पूछा 'तुम्हारे पिता क्या करते हैं?'"। मैंने उन्हें अपने पिता का नाम बताया, तो सुदेश जी ने कहा 'अरे बेटा, तुम हमारी बेटी की तरह हो।'उस वक्त मुझे ऐसा लगा जैसे मैं अब इस परिवार का हिस्सा बन गई हीं। अब हमारी जिम्मेदारी है कि हम सबकी देखभाल करें।”
Sanjay Gupta: संजय गुप्ता ने साधा विवेक ओबेरॉय पर निशाना, बताया- शूटआउट एड वडाला से अचानक पीछे हट गए थे एक्टर
जैमी ने कहा कि जब निर्माताओं को पता चला कि वह जॉनी की बेटी है, तो वे चाहते थे कि जैमी हर एपिसोड में अपने पिता की छाप छोड़े। उन्होंने साझा किया, मेकर्स कहते थे कि 'जॉनी लीवर का थोड़ी सी छाप होनी चाहिए' क्योंकि हमें इस बात पर जोर देना होगा कि वह जॉनी लीवर की बेटी है और हमने उसे लॉन्च किया है।"
बता दें कि जैमी कॉमेडी में अपने पिता को भी मात देती हैं। अक्सर उनके कॉमेडी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। अब अभिनेत्री तेलुगु फिल्मों से साउथ पट्टी में भी अपनी अमिट छाप छोड़ने के लिए तैयार हैं।